फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 India Beats New Zealand in Finals Record History Since 1988 to Till

IND vs NZ: 1988 के बाद भारत ने पहली बार किसी फाइनल में कीवियों को हराया, साल 2000 में मिली हार का भी बदला लिया

Sun, 09 Mar 2025 09:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Mar 2025 09:51 PM IST
सार

टीम इंडिया साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट में भी पहली बार कीवियों को हराने में कामयाब हो पाई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। 

विज्ञापन
IND vs NZ Final Champions Trophy 2025 India Beats New Zealand in Finals Record History Since 1988 to Till
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया। इस फाइनल को जीतकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अनचाहे रिकॉर्ड के सिलसिले को तोड़ दिया। 1988 के बाद से इस फाइनल से पहले तक साल भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी तरह के फाइनल में नहीं हराया था, लेकिन अब 37 साल का इंतजार खत्म हो गया है। 37 साल बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। 1988 में भारत ने न्यूजीलैंड को शारजाह कप के फाइनल में हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ लगातार तीन फाइनल हार चुकी थी।
विज्ञापन


इनमें 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2005 वीडियोकॉन त्रिकोणीय सीरीज फाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल है। इतना ही नहीं टीम इंडिया साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट में भी पहली बार कीवियों को हराने में कामयाब हो पाई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। 
विज्ञापन


12 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीता था भारत
भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। इससे पहले टीम इंडिया ने 12 साल पहले यानी 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। भारत के लिए इससे पहले न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-7 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया ने उन्हें दो बार हराया है। आईसीसी के वनडे इवेंट्स में भारत और न्यूजीलैंड 12 बार आमने-सामने आए हैं। इनमें भारत ने सात और न्यूजीलैंड ने छह मैच जीते हैं। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में भारत और न्यूजीलैंड चार बार आमने-सामने आए हैं। इनमें से टीम इंडिया और कीवी दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed