कोहली की मस्ती: फैंस की डिमांड पर जब बीच मैदान में डांस करने लगे विराट, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर 1-0 से सीरीज अपने नाम की। मैच के दौरान वानखेड़े मैदान पर विराट कोहली दर्शकों की डिमांड पर डांस करते नजर आए। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को भारत 1-0 से जीतने में सफल रहा। इससे पहले कानपुर में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया को मुंबई टेस्ट जिताने में जयंत यादव और आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 4-4 विकेट झटके। मुंबई टेस्ट जीतने बाद भारत ने अपनी सरजमीं पर तीन दशक से भी ज्यादा समय से कीवियों के खिलाफ सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। टेस्ट मैच के दौरान मैदान एक मजेदार वाकया देखने को मिला जब कप्तान विराट कोहली क्रिकेट फैंस की डिमांड पर बीच मैदान में डांस करने लगे।
फैंस की डिमांड पर कोहली ने किया डांस
टेस्ट मैच के चौथे दिन जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो इस दौरान कप्तान विराट कोहली डांस करते नजर आए। कोहली ने यह डांस स्टैंड में मौजूद क्रिकेट फैंस की डिमांड पर किया। किंग कोहली अनिल कपूर और जैकी श्रॉप की फिल्म राम लखन के गाने वन टू का फोर और फोर टू का वन पर थिरकते नजर आए। क्रिकेट मैदान यह पहली बार नहीं जब विराट ने डांस किया हो। टीम इंडिया के कप्तान इससे पहले भी कई बार ऑन फील्ड पर डांस करते देखे गए हैं।
Crowd asks kohli to dance and he goes 1,2 ka 4.... 4,2 ka 1 ......#ViratKohli #INDvzNZ #INDvNZ pic.twitter.com/3xa0shq3gb
— Dhrumil Buch (@dhrumilbuch) December 5, 2021
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी टीम इंडिया की परीक्षा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। लेकिन भारत की इस सफलता की असली परीक्षा आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी। टीम इंडिया अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है। टीम इंडिया इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। जहां दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा। भारत इस दौरे पर तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी।