फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd T20I Team India journey against New Zealand in Ranchi will not be easy Dew factor can play a big role

IND vs NZ: रांची टी-20 में बढ़ सकती हैं रोहित एंड कंपनी की मुश्किलें, ड्यू फैक्टर से बचने के लिए टीम इंडिया को खोजना होगा उपाय

Fri, 19 Nov 2021 11:48 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd T20I Team India journey against New Zealand in Ranchi will not be easy Dew factor can play a big role
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज रांची में खेला जाएगा। इससे पहले टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी के नेतृत्व में टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। बुधवार को जयपुर में खेले गए टी-20 मैच में भारत ने कीवियों को पांच विकेट से हराया था। आज जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। लेकिन मैच के दौरान भारतीय टीम को एक बड़ी समस्या सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के हेड क्यूरेटर बहादुर सिंह ने कहा है कि शाम साढ़े सात बजे के बाद मैदान पर अधिक ओस गिरने की संभावना है। जिसमें टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रहेगी। ड्यू फैक्टर को देखते हुए टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


भारत ने विश्व कप में भुगता था खामियाजा

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारत को टॉस हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा। टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हार गई थी। जिसके चलते भारत को दोनों टीमों के खिलाफ हार मिली। वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया का सफर सुपर 12 में ही थम गया था। यूएई में खेले गए विश्व कप की खासियत रही कि जिस टीम ने टॉस जीता वही ज्यादातर मैच जीतने में सफल हुई। 
विज्ञापन

 
मैदान पर होगी सौ फीसदी दर्शकों की उपस्थिति


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के दौरान  स्टेडियम में सौ फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। कुछ दिन पहले झारखंड क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने राज्य सरकार से सौ फीसदी दर्शकों के प्रवेश के लिए मंजूरी मांगी थी। उनकी इस मांग को राज्य सरकार ने हरी झंडी दी थी। इसलिए आज के मुकाबले में मैदान भरा होने की उम्मीद है। मैच के दौरान उन्हीं दर्शकों के प्रवेश दिया जाएगा जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं या जिनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed