फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 1st test: india lost six wickets at score of 34 after know team lowest score at home ground

IND vs NZ: 34 पर भारत ने गंवाए छह विकेट, 55 साल में पहली बार हुआ ऐसा, यहां जानें घर में टीम का सबसे छोटा स्कोर

Thu, 17 Oct 2024 12:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर छह विकेट गंवा दिए। टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ने घर में सबसे छोटे स्कोर छह विकेट गंवाए हैं।

विज्ञापन
ind vs nz 1st test: india lost six wickets at score of 34 after know team lowest score at home ground
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। बारिश के कारण दूसरे दिन शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की सेना को पहली पारी में संघर्ष करते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर छह विकेट गंवा दिए। टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ने घर में सबसे छोटे स्कोर पर छह विकेट गंवाए। इससे पहले 1969 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 27 रन के स्कोर पर छह विकेट खोए थे। यह छठा मौका है जब टीम इंडिया ने सबसे छोटे स्कोर पर छह विकेट गंवाए। साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 19 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवाए थे। 

छह विकेट पर भारत का सबसे छोटा स्कोर

विपक्षी टीम पारी मैदान स्कोर वर्ष
ऑस्ट्रेलिया 4 एडिलेड 19 17 दिसंबर 2020
दक्षिण अफ्रीका 4 डरबन 25 26 दिसंबर 1996
न्यूज़ीलैंड 2 हैदराबाद 27 15 अक्तूबर 1969
इंग्लैंड 3 लॉर्ड्स 28 20 जून 1974
दक्षिण अफ्रीका 3 केब्राह 31 26 दिसंबर 1992
न्यूजीलैंड 1 बेंगलुरु 34 16 अक्तूबर 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रोहित शर्मा एंड कंपनी पर भारी पड़ता दिख रहा है। महज 23.5 ओवर में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 34 रन बना सकी और छह विकेट गंवा दिए। लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा आउट हुए। छह में से चार बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। वहीं, रोहित दो रन और यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरुर्के ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मैट हेनरी को दो और टिम साउदी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed