{"_id":"6710bc181e7d2258ff006ef9","slug":"ind-vs-nz-1st-test-india-lost-six-wickets-at-score-of-34-after-know-team-lowest-score-at-home-ground-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 34 पर भारत ने गंवाए छह विकेट, 55 साल में पहली बार हुआ ऐसा, यहां जानें घर में टीम का सबसे छोटा स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 34 पर भारत ने गंवाए छह विकेट, 55 साल में पहली बार हुआ ऐसा, यहां जानें घर में टीम का सबसे छोटा स्कोर
Thu, 17 Oct 2024 12:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:56 PM IST
सार
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर छह विकेट गंवा दिए। टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ने घर में सबसे छोटे स्कोर छह विकेट गंवाए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। बारिश के कारण दूसरे दिन शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की सेना को पहली पारी में संघर्ष करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 34 रन के स्कोर छह विकेट गंवा दिए। टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ने घर में सबसे छोटे स्कोर पर छह विकेट गंवाए। इससे पहले 1969 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 27 रन के स्कोर पर छह विकेट खोए थे। यह छठा मौका है जब टीम इंडिया ने सबसे छोटे स्कोर पर छह विकेट गंवाए। साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 19 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवाए थे।
छह विकेट पर भारत का सबसे छोटा स्कोर
| विपक्षी टीम | पारी | मैदान | स्कोर | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | एडिलेड | 19 | 17 दिसंबर 2020 |
| दक्षिण अफ्रीका | 4 | डरबन | 25 | 26 दिसंबर 1996 |
| न्यूज़ीलैंड | 2 | हैदराबाद | 27 | 15 अक्तूबर 1969 |
| इंग्लैंड | 3 | लॉर्ड्स | 28 | 20 जून 1974 |
| दक्षिण अफ्रीका | 3 | केब्राह | 31 | 26 दिसंबर 1992 |
| न्यूजीलैंड | 1 | बेंगलुरु | 34 | 16 अक्तूबर 2024 |
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रोहित शर्मा एंड कंपनी पर भारी पड़ता दिख रहा है। महज 23.5 ओवर में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 34 रन बना सकी और छह विकेट गंवा दिए। लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा आउट हुए। छह में से चार बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। वहीं, रोहित दो रन और यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरुर्के ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मैट हेनरी को दो और टिम साउदी को एक विकेट मिला।