फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st T20I former cricketer Irfan Pathan praised Suryakumar Yadav said he Has The Abilities Of 360-degree Player

IND vs NZ: इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- 360 डिग्री वाला खिलाड़ी

Thu, 18 Nov 2021 02:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 18 Nov 2021 02:46 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। इरफान का कहना है कि सूर्यकुमार 360 डिग्री वाले बल्लेबाज हैं, वह स्पिन और तेज गेंदबाजों को आसानी से खेलते हैं। भारत को इसी तरह के बल्लेबाज की जरूरत थी। 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20I former cricketer Irfan Pathan praised Suryakumar Yadav said he Has The Abilities Of 360-degree Player
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि उन्होंने उन लोगों को कड़ा जवाब दिया है जो उनकी आलोचना कर रहे थे। इरफान के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव 360-डिग्री खिलाड़ी के लिए भारत की खोज का जवाब होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार दावा खेली गई अर्धशतकीय पारी की उन्होंने सराहना की। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन


सूर्यकुमार ने खेली 62 रनों की पारी

न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने कीवी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। इस दौरान उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 62 रन बनाए जिनमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। यह सूर्यकुमार का ही कमाल था की भारत ने 165 रनों का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार की फॉर्म से प्रभावित हुए इरफान

सूर्यकुमार की फॉर्म को देखकर इरफान पठान ने खुशी जताई। बीते दिनों आईपीएल और टी-20 विश्व कप में मिले मौकों पर वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पठान ने कहा, यह कहना जल्दबाजी होगी क्या सूर्यकुमार यादव अगले टी-20 विश्व कप तक एक बड़ा खिलाड़ी बन सकते हैं, उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप में उन्हें ज्यादा मैचों में मौका न देना दुर्भाग्यपूर्ण था। इरफान के मुताबिक, सूर्यकुमार हमेशा गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, आगामी टी-20 विश्व कप होने में अभी समय है, विश्व कप के अगले एडिशन से पहले भारत को बहुत सारे मैच खेलने हैं, लेकिन सूर्यकुमार ने भविष्य के लिए अच्छे संकेत दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि टी-20 विश्व कप के पहले मैच में वह फॉर्म में नहीं दिखाई दिए, दुर्भाग्य से उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं दिए गए, वह बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं, वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्होंने आईपीएल खासा प्रभावित किया है, इसलिए हम जानते हैं कि वह गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं। 


360 डिग्री वाले खिलाड़ी

इरफान ने कहा कि वह मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक लगा सकते हैं, सूर्यकुमार 360 डिग्री वाले बल्लेबाज की काबिलियत है, भारत एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश कर रहा था जो स्पिन और तेज गेंदबाजों का आसानी सामना कर सके, सूर्यकुमार में यह योग्यता है। उन्होंने कहा कि अगर हमसे कोई पूछे कि 360 डिग्री वाला कौन बल्लेबाज है तो मेरा जवाब सूर्यकुमार यादव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed