{"_id":"62b7088eda65cb04c907e066","slug":"ind-vs-ire-1st-t20-vvs-laxman-ready-for-the-first-challenge-as-team-india-head-coach-seen-giving-tips-to-captain-hardik-pandya-and-team-see-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE 1st T20: बतौर कोच पहली चुनौती के लिए तैयार लक्ष्मण, कप्तान पांड्या समेत टीम को दिया ज्ञान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE 1st T20: बतौर कोच पहली चुनौती के लिए तैयार लक्ष्मण, कप्तान पांड्या समेत टीम को दिया ज्ञान
Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM IST
सार
भारतीय टीम के अस्थायी कोच वीवीएस लक्ष्मण टीम को टिप्स देते दिखे। दरअसल, नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को एक जुलाई से एकमात्र टेस्ट खेलना है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच रविवार से दो मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों मुकाबले डबलिन के कासल अवेन्यू में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन
Captain @hardikpandya7 and Head Coach @VVSLaxman281 address the huddle on the eve of the first T20I against Ireland.#TeamIndia pic.twitter.com/aLVWAbVf53
— BCCI (@BCCI) June 25, 2022विज्ञापन
इन तस्वीरों में भारतीय टीम के अस्थायी कोच वीवीएस लक्ष्मण टीम को टिप्स देते दिखे। दरअसल, नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को एक जुलाई से एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस मैच के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी लीसेस्टरशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं।
यही वजह है कि आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कोच की जिम्मेदारी नेशनल क्रिकेट अकेडमी के मौजूदा अध्यक्ष लक्ष्मण के हाथों में है, जबकि टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। इस टीम में संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल समेत तमाम युवा खिलाड़ी शामिल हैं। राहुल त्रिपाठी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस सेशन में वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में घरेलू टी-20 सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम से पंत और श्रेयस को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मौजूद हैं। ऐसे में कोच लक्ष्मण पर युवा टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। लक्ष्मण को इससे पहले भी कोचिंग का अनुभव है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच रह चुके हैं। साथ ही इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद रहे थे। टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता भी था।
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर खुद को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। साथ ही इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।