फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE 1st T20 Series Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Ireland Online in Hindi

IND vs IRE: हॉटस्टार नहीं इस एप पर देख पाएंगे भारत-आयरलैंड के मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें पहला मुकाबला

Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के सभी मैच हॉटस्टार पर देखे जा सकते थे, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के मैच इस एप पर नहीं दिखेंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20 Series Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Ireland Online in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे। भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड में है और विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं। इसके बावजूद भारत की मौजूदा टीम में टी20 के धुरंधरों की भरमार है। सूर्यकुमार यादव से लेकर युजवेन्द्र चहल और कप्तान हार्दिक तक सभी खिलाड़ी आयरलैंड के छक्के छुड़ाने के लिए बेताब होंगे। 
विज्ञापन


अस्थायी कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज में आयरलैंड का सूपड़ा साफ करने की कोशिश करेगी। भारत अब तक इस टीम से कोई टी20 मैच नहीं हारा है और इस सीरीज में भी अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगा। ऐसे में पहला मैच बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी..
विज्ञापन

कब होगा भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला?

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के कैस्टल एवेन्यू स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और आयरलैंड का मुकाबला?

भारत और आयरलैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा और पहली गेंद नौ बजे फेंकी जाएगी।

 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-आयरलैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-आयरलैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?

भारत और आयरलैंड का मैच डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। 

 

भारत और आयरलैंड की संभावित टीमें

भारत
ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन/राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल/अर्शदीप सिंह, आवेश खान/ उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।

आयरलैंड
पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), कर्टिस कैंपर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, क्रेग यंग, एंडी मैकब्रिन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed