फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Yashasvi Jaiswal talked to Sachin Tendulkar after scoring a double century against England

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत में हीरो बने यशस्वी का खुलासा, दोहरा शतक लगाने के बाद सचिन से हुई थी बात

Mon, 05 Feb 2024 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

यशस्वी जायसवाल के 209 रन ने मैच में भारत की मजबूत स्थिति की नींव रखी। टीम इंडिया की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई। उनके प्रदर्शन के बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल के शतक और जसप्रीत बुमराह की असाधारण गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND vs ENG Yashasvi Jaiswal talked to Sachin Tendulkar after scoring a double century against England
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले यशस्वी जायसवाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद उनकी बात महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से हुई थी। जायसवाल ने पूरे दिन पहले और दूसरे दिन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


जायसवाल के 209 रन ने मैच में भारत की मजबूत स्थिति की नींव रखी। टीम इंडिया की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई। उनके प्रदर्शन के बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल के शतक और जसप्रीत बुमराह की असाधारण गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई। यशस्वी ने भारतीय जमीन पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। यशस्वी दूसरी पारी में सफल नहीं हुए। इसके बावजूद पहली पारी में उनकी पारी को प्रशंसकों से काफी प्रशंसा मिली। उनमें से एक तेंदुलकर थे, जिन्होंने युवा बल्लेबाज की पारी की सराहना की।
विज्ञापन

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal talked to Sachin Tendulkar after scoring a double century against England
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने दी कड़ी मेहनत करने की सलाह
जायसवाल से दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में सचिन से बातचीत के बारे में खुलासा। उनसे तेंदुलकर के ट्वीट के बारे में पूछा गया। इसमें सचिन ने उनकी तारीफ की थी। इस पर युवा सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनकी तेंदुलकर से बातचीत हुई थी और भारतीय दिग्गज ने उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी थी।

सचिन ने यशस्वी से क्या कहा?
यशस्वी ने कहा, "मैंने सचिन तेंदुलकर से भी बात की। उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा कि मैं वैसे ही कड़ी मेहनत करता रहूं। उन्होंने मुझसे कहा कि यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण समय है और निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। सर की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं उनकी हमेशा प्रशंसा करता हूं। वह मेरे आदर्श हैं।''

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal talked to Sachin Tendulkar after scoring a double century against England
दोहरा शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल - फोटो : बीसीसीआई
विकेट गिरने के बाद यशस्वी ने बदली थी योजना
यशस्वी ने अपनी पारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि विकेट अच्छा था और अगर वे धैर्य रखें तो बड़ी पारी खेल सकते हैं। जायसवाल ने कहा कि एक बार जब उन्होंने भारत को पहली पारी में जल्दी विकेट खोते देखा, तो उन्होंने समझदारी से लंबी पारी खेलने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed