फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Will KL Rahul not be wicketkeeping during Test series vs England? Ishan may get responsibility

Report: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल नहीं होंगे विकेटकीपर? ईशान को फिर मिल सकती है जिम्मेदारी

Thu, 11 Jan 2024 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Jan 2024 08:43 AM IST
सार

पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Will KL Rahul not be wicketkeeping during Test series vs England? Ishan may get responsibility
राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोट से वापसी करने के बाद केएल राहुल ने फैंस को अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल से हैरान कर दिया। पिछले साल आईपीएल के दौरान राहुल चोटिल हुए थे और फिर उन्होंने एशिया कप में वापसी की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और कई बार टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर मैच जिताया है। वापसी के बाद से ही राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की एक अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी। उन्होंने दोनों रोल को बखूबी निभाया। हालांकि, अब चयनकर्ता उन पर से विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी का भार हटाने पर विचार कर रहे हैं ताकि उन्हें आराम मिल सके। साथ ही ईशान किशन की वापसी पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Will KL Rahul not be wicketkeeping during Test series vs England? Ishan may get responsibility
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए राहुल का चुना जाना तय है, लेकिन उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता इस सीरीज के दौरान राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से आराम देने पर विचार कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर को टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। ऋषभ पंत चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हैं और केएस भरत का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में ईशान किशन की वापसी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Will KL Rahul not be wicketkeeping during Test series vs England? Ishan may get responsibility
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता भारत की टर्न करती हुई पिचों पर राहुल के साथ जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और उन्हें स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर मौका दे सकते हैं। राहुल हाल फिलहाल में कई बार चोटिल हुए हैं और ऐसे में बीसीसीआई कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। ऐसे में ईशान की टीम में जगह बन सकती है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को कहा था कि वह ब्रेक पर हैं और इस सीरीज के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे। ईशान झारखंड और सर्विसेस के बीच दिल्ली में 19 जनवरी से होने वाले मैच में खेलते दिखेंगे।

IND vs ENG: Will KL Rahul not be wicketkeeping during Test series vs England? Ishan may get responsibility
केएल राहुल और केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया
केएस भरत, जो इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए टीम की कप्तानी करते दिखेंगे, उन्हें भी बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ड्रॉप किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर भी मुंबई की टीम से आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए दिखेंगे। वहीं, राहुल को रणजी से दूर रहने और आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed