फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG WC 2023 29th Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs ENG Analysis: भारत ने इस विश्व कप का सबसे छोटा लक्ष्य बचाया; गेंदबाजों ने नहीं खलने दी हार्दिक की कमी

Sun, 29 Oct 2023 09:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 09:48 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक चोटिल हुए थे, लेकिन अगले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत अच्छा स्कोर नहीं बना पाया, लेकिन शमी ने अपनी गेंदबाजी से 230 के लक्ष्य को भी पहाड़ जैसा बना दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG WC 2023 29th Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार छठा मैच जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में भारत के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 129 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। 
विज्ञापन


इस विश्व कप में पहली बार भारत ने पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इस मैच में भारत को हार्दिक पांड्या की कमी खली। वह चोट के चलते टीम से बाहर हैं और भारतीय टीम संतुलित नहीं है। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। वह सिर्फ तीन गेंद करने के बाद चोटिल हो गए थे। हालांकि, भारत ने वह मैच आसानी से अपने नाम किया। भारत का अगला मैच धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इस मैदान में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और भारत तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा। शमी ने पांच विकेट लिए और भारत ने चार विकेट से मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी और यहां भारत मुश्किल में फंस गया।
विज्ञापन




पहली पारी में जब भारत ने 229 रन बनाए थे तो ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के इरादे कुछ और ही थे। शुरुआत बुमराह ने की। उन्होंने डेविड मलान और जो रूट को लगातार गेंदों में आउट किया। इंग्लैंड पर थोड़ा दबाव बना और कप्तान रोहित ने पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले शमी को गेंद थमा दी। शमी ने बुमराह के साथ मिलकर दबाव दोगुना कर दिया और बेयरस्टो-स्टोक्स को आउट किया। 39 रन पर इंग्लैड के चार विकेट गिर गए और यहीं से भारत की जीत तय हो गई थी। बीच के ओवरों में कुलदीप और जडेजा ने अपना काम बखूबी किया और रन रोकने के साथ विकेट भी लिए। अंत में तेज गेंदबाजों ने और विकेट लिए भारत की जीत तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन




शमी ने पूरी की हार्दिक की कमी
भारतीय टीम ने यह मैच जीतकर साबित कर दिया कि हमेशा टीम का संतुलन जरूर नहीं होता है। अगर आपके पास 11 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपना किरदार पता है और वह अपने किरदार को निभाने की काबीलियत रखते हैं तो आपको जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस मैच में हार्दिक नहीं थे और भारत के रन कम बने, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए 230 रन का लक्ष्य पहाड़ बना दिया। भारत यह मैच 100 रन से जीतने में सफल रहा। हार्दिक के नहीं होने से भारत ने जितने रन कम बनाए थे। शमी ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को उसके आधे रन भी नहीं बनाने दिए। बुमराह और शमी की जोड़ी ने पावरप्ले के अंदर ही मैच भारत की तरफ झुका दिया था।



इंग्लैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इस विश्व कप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही है। अधिकतर मौकों पर यह टीम छोटे स्कोर पर सिमटी है और इस मैच में भी ऐसा ही हुआ। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पास जीत हासिल करने का आसान मौका था। हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई जज्बा नहीं दिखा सके। भारतीय गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी ने उनकी लय खराब करने की कोशिश नहीं की। न तो किसी बल्लेबाज ने आक्रामकता दिखाई इसी वजह से इंग्लैडं की टीम भारत के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई।

IND vs ENG WC 2023 29th Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वोक्स ने शुभमन को बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए नहीं बने रन
इस विश्व कप में पहली बार भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने अब तक सभी पांच मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे। इस मैच में रोहित और सूर्यकुमार को छोड़ कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया और भारतीय टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। हार्दिक के नहीं खेलने की वजह से टीम की बल्लेबाजी में गहराई भी कम थी और 41वें ओवर में जडेजा के आउट होने के बाद शमी क्रीज पर आ गए थे। ऐसे में टीम इंडिया अंत के 10 ओवरों का फायदा नहीं उठा पाई। 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाने वाला भारत आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 49 रन बना पाया और चार विकेट भी खो दिए। 

बड़ी पारी नहीं खेल पाए बल्लेबाज
इस मैच में भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। कप्तान रोहित ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 49 और लोकेश राहुल ने 39 रन बनाए। बुमराह ने 16 रन का योगदान दिया। इस मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा को शुरुआत ही नहीं मिली। वहीं, लोकेश राहुल अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। 

IND vs ENG WC 2023 29th Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे - फोटो : सोशल मीडिया
सही लक्ष्य तय नहीं कर पाई टीम
भारतीय टीम ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। उससे लग रहा था कि भारत की कोशिश 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने की है। हालांकि, जब विकेट गिरे तो भारत को फिर से नया स्कोर तय करने की जरूरत थी। हालांकि, भारत ने ऐसा किया नहीं, सभी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की बजाय तेजी से रन बनाने का प्रयास करते रहे और भारत के विकेट गिरते रहे। इसी वजह से टीम इंडिया कभी भी पूरी लय में नहीं दिखी और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। वनडे में बड़ा स्कोर बनाने के लिए कम से कम एक बल्लेबाज को एक छोर संभालकर लंबी पारी खेलनी होती है, लेकिन भारत का कोई भी बल्लेबाज ऐसा करता नहीं दिखा।

इंग्लैंड की शानदार फील्डिंग
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस मैच में शानदार फील्डिंग की। विराट कोहली के विकेट में इंग्लैंड की शानदार फील्डिंग का योगदान काफी ज्यादा था। अपनी पारी की नौवीं गेंद में खराब शॉट खेलने से पहले विराट ने कई बेहतरीन शॉट खेले थे, लेकिन शानदार फील्डिंग के चलते उन्हें कोई रन नहीं मिला। इस वजह से वह हवाई शॉट खेलने के लिए मजबूर हुए और अपना विकेट गंवाया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार के कई शॉट चार रन के लिए जा सकते थे, लेकिन इंग्लैंड के फील्डरों ने इन्हें दो रन में बदला और भारतीय टीम 250 तक नहीं पहुंच सकी। इंग्लैंड ने लगभग 20 रन अपनी अच्छी फील्डिंग से बचाए।

IND vs ENG WC 2023 29th Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के गेंदबाज इस मैच में रणनीति के साथ उतरे थे। उन्होंने पहले गिल को बोल्ड किया। इसके बाद कोहली को रन नहीं दिए दबाव में वह गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। श्रेयस को उनकी कमजोरी (शॉट बॉल) पर फंसाया। वहीं, राहुल को भी रन नहीं देकर दबाव में गलती करवाई। एक बार भारत के मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए तो इंग्लैंड ने विकेट लेने की कोशिश भी नहीं की। उनका ध्यान भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना था। इसी वजह से बुमराह और कुलदीप लाख कोशिशों के बावजूद ज्यादा रन नहीं बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed