{"_id":"6852ad4931393d4a9706ad0d","slug":"ind-vs-eng-wasim-jaffer-ravi-shastri-chooses-probable-playing-11-of-india-for-first-test-know-details-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए शास्त्री-जाफर ने चुनी प्लेइंग 11, गिल नहीं ये खिलाड़ी होगा जायसवाल का जोड़ीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए शास्त्री-जाफर ने चुनी प्लेइंग 11, गिल नहीं ये खिलाड़ी होगा जायसवाल का जोड़ीदार
Wed, 18 Jun 2025 05:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:43 PM IST
सार
क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने भारतीय टीम की संभावित एकादश चुनना शुरू कर दिया। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय बल्लेबाज रवि शास्त्री और वसीम जाफर ने भी किया। दोनों ने भारत की संभावित प्लेइंग 11 चुनी और चौंकाने वाले फैसले लिए। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
वसीम जाफर-रवि शास्त्री
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है। 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। इसी के जरिये भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगी। इससे पहले क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने भारतीय टीम की संभावित एकादश चुनना शुरू कर दिया। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय बल्लेबाज रवि शास्त्री और वसीम जाफर ने भी किया। दोनों ने भारत की संभावित प्लेइंग 11 चुनी और चौंकाने वाले फैसले लिए। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
कौन होगा यशस्वी जायसवाल का ओपनिंग जोड़ीदार?
पहले टेस्ट के लिए चुनी गई प्लेइंग 11 में रवि शास्त्री और वसीम जाफर ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार चुना है। दोनों का मानना है कि शुभमन गिल को चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। शास्त्री ने कहा- 'मैं शुरुआत राइटी-लेफ्टी से करना चाहूंगा। यह जायसवाल होगा और उनके साथ केएल राहुल होंगे। वह सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब उन्होंने ओपनिंग की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा किया था। इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने के लिए कहूंगा।' बता दें कि, यह यशस्वी जायसवाल का पहला इंग्लैंड दौरा है। वहीं, केएल राहुल अनुभवी हैं। ऐसे में दोनों का मिश्रण भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकता है।

इन खिलाड़ियों को भी चुना
दोनों ने तीसरे स्थान के लिए साई सुदर्शन को चुना है। चौथे स्थान पर शुभमन गिल की वकालत की है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को मौका मिला है। शास्त्री ने उन्हें पांचवें स्थान पर रखा है जबकि जाफर ने छठे स्थान पर रखा है। वहीं, बल्लेबाजी को मजबूत बनाने के लिए ऋषभ पंत को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। गेंदबाजी यूनिट में शास्त्री ने रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है जबकि जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 में शार्दुल की जगह कुलदीप यादव को चुनने पर तरजीह दी है।

पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
पहले टेस्ट के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग 11- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन/अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।