{"_id":"60dac705feae997a707af7e6","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-rohit-sharma-ajinkya-rahane-along-with-these-cricketer-spend-leisure-time-with-family-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे भारतीय क्रिकेटर्स, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे भारतीय क्रिकेटर्स, देखें तस्वीरें
Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेटर इन दिनों अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्रिटेन में समय बिता रहे हैं। बीते सोमवार को टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बाहर घूमने गए।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से होगी। मैदान पर वापसी के पहले भारतीय क्रिकेटरों को ब्रेक दिया गया है। खाली समय में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस दौरान अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्रिटेन में मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
कई भारतीय क्रिकेटरों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में क्रिकेटर अपने पत्नी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। वह तस्वीर में नाश्ते का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी पत्नियों के साथ प्रसिद्ध स्मारक स्टोनहेंज देखने गए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना।
View this post on Instagram
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी अपने परिवार के साथ सैर करने गए। तस्वीरों में रोहित और रहाणे को अपनी बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में रहाणे ने लिखा, काफी समय तक इनडोर रहने के बाद बाहर बच्चों के साथ दिन बीता।
View this post on Instagram
वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन पत्नी प्रीती नारायण के साथ समुद्र के किनारे का वीडियो पोस्ट किया।
View this post on Instagram
टीम इंडिया को दिया गया ब्रेक समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को एकत्रित होंगे। जिसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम डरहम में अभ्यास करेगी और वहीं पर टेस्ट सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वायड मैच भी खेलेगी।