फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Video Virat Kohli failed in both the innings of Edgbaston Test Gets Taunted by England Barmy Army watch

IND vs ENG Video: एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में फेल विराट कोहली, बार्मी-आर्मी के ताने का होना पड़ा शिकार

Mon, 04 Jul 2022 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Jul 2022 04:31 PM IST
सार

कोहली पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में 20 रन ही बना सके। इस तरह टेस्ट में कुल 31 रन ही वह बना सके। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 पारियों से शतक नहीं लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG Video Virat Kohli failed in both the innings of Edgbaston Test  Gets Taunted by England Barmy Army watch
विराट कोहली और स्टैंड में बार्मी-आर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड में मेहमान टीम के लिए क्रिकेट खेलना कभी आसान नहीं होता, खासकर जब बार्मी-आर्मी स्टैंड में हो। अंग्रेजी क्रिकेट प्रशंसकों का समूह विपक्षी टीमों को परेशान करने में कभी पीछे नहीं रहता। मेहमान टीम के खिलाड़ियों के लिए इससे निपटना एक चुनौती की तरह होता है। एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आउट कर दिया। इसके बाद बार्मी-आर्मी ने कोहली ने निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन


कोहली दूसरी पारी में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। वह बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे। स्टोक्स की गुड लेंथ को कोहली ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के पास गई। बिलिंग्स उसे पकड़ नहीं पाए। ऐसा लग रहा था कि कैच छूट जाएगा तभी स्लिप में खड़े जो रूट ने हाथ लगा दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर उछली और रूट ने दूसरे प्रयास में कैच ले लिया। इसके बाद उन्होंने मैदान में काफी दूर तक दौड़ते हुए जश्न मनाया। रूट को पता था कि यह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक का कैच था।
विज्ञापन

कोहली लगातार दूसरी पारी में फेल होने के बाद पवेलियन जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें बार्मी-आर्मी के ताने का शिकार होना पड़ा। इस वीडियो बार्मी-आर्मी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया। विराट इस मैच के दौरान चर्चा के केंद्र में रहे। उनकी जॉनी बेयरस्टो से बहस भी हुई थी। उसके बाद बेयरस्टो ने शतक ठोक दिया।

कोहली पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में 20 रन ही बना सके। इस तरह टेस्ट में कुल 31 रन ही वह बना सके। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 पारियों से शतक नहीं लगाया है।
 

कोहली ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर जड़े दो शतक
कोहली ने पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। तब विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी। विराट ने 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सीरीज में दो शतक लगाए थे। एजबेस्टन में पहली पारी में कोहली ने 149 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद नॉटिंघम में दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद थी कि भारत का यह पूर्व कप्तान एजबेस्टन में अपने शतक का सूखा खत्म करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कोहली का सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन
विराट ने सीरीज के पांच मैचों में कुल 249 रन बनाए। उन्होंने पांच टेस्ट की नौ पारियों में दो अर्धशतक लगाए। यह प्रदर्शन उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है।

सीरीज में कोहली की पारियां
टेस्ट मैदान पहली पारी दूसरी पारी
पहला नॉटिंघम 0 बल्लेबाजी नहीं की
दूसरा लॉर्ड्स 42 20
तीसरा लीड्स 7 55
चौथा ओवल 50 44
पांचवां एजबेस्टन 11 20
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed