{"_id":"685ae27f3976d954810023f6","slug":"ind-vs-eng-test-2025-wtc-points-table-latest-update-england-wins-leeds-test-by-5-wickets-know-details-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत की खराब शुरुआत, इंग्लैंड ने जीता लीड्स टेस्ट मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत की खराब शुरुआत, इंग्लैंड ने जीता लीड्स टेस्ट मैच
Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड लीड्स टेस्ट में जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उनके खाते में 12 अंक हैं और अंक प्रतिशत 100 का हो गया है। भारत की तरह इंग्लैंड ने भी डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत लीड्स टेस्ट से की है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हराया
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) में भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई है। मंगलवार को इंग्लैंड ने भारत को लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड लीड्स टेस्ट में जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उनके खाते में 12 अंक हैं और अंक प्रतिशत 100 का हो गया है। भारत की तरह इंग्लैंड ने भी डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत लीड्स टेस्ट से की है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हैं। दोनों के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब भारतीय टीम को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेलना है। यह मैच दो मैच से शुरू होगा।

इंग्लैंड ने जीता पहला मुकाबला
बेन डकेट के शतक और जैक क्राउली तथा जो रूट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन पांच विकेट से हराया। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। इंग्लैंड के लिए रूट 53 रन और जैमी स्मिथ 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 10 विकेट लेने थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी।
भारत ने दूसरे सत्र में चार विकेट लिए, लेकिन अंत में रूट और स्मिथ ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए डकेट ने 149 रन, क्रावली ने 65, कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, ओली पोप ने आठ रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।