{"_id":"68656b6b8fbf76e0c00aa0af","slug":"ind-vs-eng-test-2025-shubman-gill-hits-century-in-edgbaston-made-record-know-details-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय, विशेष क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय, विशेष क्लब में शामिल
Wed, 02 Jul 2025 10:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:55 PM IST
सार
शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से शुरू हुआ है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय
भारतीय कप्तान ने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब गिल ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 110 रनों की पारी खेली थी। इस तरह गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बन गए।

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984-1985)
- दिलीप वेंगसरकर (1985-1986)
- राहुल द्रविड़ (2002)
- राहुल द्रविड़ (2008-2011)
- शुभमन गिल (2024-2025)
गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
बतौर कप्तान भी गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले यह कारनामा विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था। दोनों ने क्रमश: दिल्ली और ब्रेबोर्न (1951-52) व लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड (1990) में यह कारनामा किया था।