{"_id":"6867fd01b2fb44aaab0d72f9","slug":"ind-vs-eng-test-2025-michael-vaughan-speaks-on-shubman-gill-rishabh-pant-yashasvi-jaiswal-know-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'कोहली ने जो किया...', माइकल वॉन को गिल-पंत और जायसवाल से विराट की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'कोहली ने जो किया...', माइकल वॉन को गिल-पंत और जायसवाल से विराट की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद
Fri, 04 Jul 2025 09:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:40 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आराम से आगे बढ़ रहा है। वॉन ने कहा, 'गिल, जायसवाल और पंत को भारतीय टेस्ट टीम को उसी तरह आगे ले जाना होगा जैसा विराट कोहली अकेले करते थे।'
विज्ञापन
माइकल वॉन
- फोटो : Michael Vaughan-instagram
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को मिलकर उठानी होगी। वॉन ने कहा कि कोहली ने अपने समय में अकेले ही यह जिम्मेदारी उठाई थी।
विज्ञापन
गिल-पंत और जायसवाल से वॉन को उम्मीद
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आराम से आगे बढ़ रहा है। लेकिन वॉन ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि अच्छी शुरूआत का यह मतलब नहीं है कि काम पूरा हो गया है। वॉन ने कहा, 'गिल, जायसवाल और पंत को भारतीय टेस्ट टीम को उसी तरह आगे ले जाना होगा जैसा विराट कोहली अकेले करते थे। मैं देख रहा हूं कि इनका ग्रुप सही तरीके से खेल रहा है। इनके पास शानदार मौका है कि वे उसी तरह ही विरासत छोड़े जैसा विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के लिए छोड़कर गए हैं। अगर ये खिलाड़ी नंबर एक टेस्ट टीम का दर्जा दिलाने वाली कोहली की ऊर्जा और इतने लंबे समय तक पड़े उनके प्रभाव के करीब भी पहुंच सके तो उनका काम अच्छा होगा।'

शुभमन की तारीफ में पढ़े कसीदे
कोहली और रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट से संन्यास की घोषणा की और वॉन ने कहा कि भारत में हमेशा ही प्रतिभा की भरमार रहेगी लेकिन कोहली जैसे खिलाड़ी को पाना आसान नहीं है। वॉन ने कहा, 'आप दो महान खिलाड़ियों के संन्यास लेने या टीम से बाहर जाने के बाद आप अचानक आगे नहीं बढ़ सकते। शुभमन ने कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर शानदार शुरुआत की है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी के मामले में मुझे नहीं लगता कि टीम को बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। यह वह प्रतिस्पर्धी ऊर्जा है जो विराट टेस्ट टीम में लेकर आए। वह वो जज्बा और उत्साह लेकर आए जिसकी आपको जरूरत होती है। वह रणनीतिक रूप से भी बहुत अच्छे थे। हालांकि कप्तान के तौर पर शुभमन इसमें बेहतर हो सकते हैं।'
प्रतिभाओं की गहराई को देखते हुए वॉन को उम्मीद है कि भारत टेस्ट क्रिकेट में दबदबा बनाएगा, जो वह तीन चक्र में दो डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप) फाइनल में पहुंचने के बावजूद नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा, 'भारतीय टेस्ट टीम के बारे में मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि यह टीम बहुत प्रतिस्पर्धी है। मैं चाहूंगा कि बस टीम ज्यादा निरंतर रहे। भारत में जितनी प्रतिभा है, उसे देखते हुए मैं चाहूंगा कि टीम विभिन्न क्षेत्रों अधिक प्रतिस्पर्धी रहे।'

बुमराह और कुलदीप की गैरमौजूदगी पर भी बोले
कई विशेषज्ञों की तरह वॉन भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दूसरे टेस्ट में खेलने और स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं खिलाने से हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'सात दिन के ब्रेक के बाद भी आप अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को नहीं खिला रहे। कुलदीप को नहीं खिलाना भी समझ से परे है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आप कुलदीप को टेस्ट टीम में क्यों नहीं चाहते। यह टेस्ट मैच है जो पांच दिन तक चलता है और एक लेग स्पिनर अहम होगा। इंग्लैंड के खिलाफ उसका रिकॉर्ड शानदार है।'