{"_id":"6060bee7c23cc76d1d0b75e4","slug":"ind-vs-eng-sam-curran-fighting-and-brilliant-innings-earn-him-man-of-the-match-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजीगर करन: टीम इंडिया ने मुकाबला तो सैम ने जीता दिल, बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाजीगर करन: टीम इंडिया ने मुकाबला तो सैम ने जीता दिल, बने मैन ऑफ द मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैम करन
- फोटो : twitter@englandcricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में एक सांस थमा देने वाला रोमांचक मुकाबला खेला गया। रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी व निर्णायक मुकाबले में भारत ने भले ही बाजी अपने नाम कर ली। लेकिन इंग्लैंड के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करण की जुझारू पारी ने सभी का दिल जीता। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे करन ने अपने छोटे से करियर की बेहतरीन और यादगार पारी खेली। उनकी वजह से एक समय टीम इंडिया पर हार का खतरा तक मंडराने लगा था।
2 of 5
सैम करन
- फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के इस 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं किया और पांच ओवर में एक विकेट ही निकाल पाए लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए। करन (95*) अब वनडे में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। इससे पहले उनके हमवतन क्रिस वोक्स ने भी श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 95* की पारी खेली थी।
3 of 5
सैम करन
- फोटो : twitter@ICC
बात करें सैम के बल्लेबाजी की तो वह डेविड मलान के आउट होने के बाद 26वें ओवर में मैदान पर उतरे। इस वक्त पर इंग्लैंड का स्कोर 168/6 था और मेहमान टीम को जीत के लिए 144 गेंदों में 162 रनों की दरकार थी। इसके बाद करन ने बेहद सधी हुई शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम करन
- फोटो : twitter@englandcricket
सैम को हालांकि दूसरे छोर पर कोई खास योगदान नहीं मिला बावजूद वह डटे रहे और तेजी से रन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा इंग्लैंड के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आदिल रशीद के साथ मिलकर 57 और मार्क वुड के साथ 60 रन जोड़े।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने टीम को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया लेकिन आखिरी ओवर में हार गए। सैम ने 83 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के भी लगाए। उनकी इस यादगार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।