फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six

IND vs ENG: अगले टेस्ट में रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका, दो छक्के लगाते ही बना देंगे रिकॉर्ड

Thu, 01 Feb 2024 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 590 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस 10 छक्के पीछे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच दो फरवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी वापसी की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
दूसरे टेस्ट में रोहित के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दो छक्के लगाते ही वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। और अगर इस मैच में वह 13 छक्के लगाते हैं तो सहवाग की बराबरी भी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रोहित ने अब तक टेस्ट में 77 छक्के लगाए हैं। वहीं, धोनी 78 छक्के के साथ दूसरे और सहवाग 90 छक्के के साथ पहले स्थान पर हैं। ऐसे में दो छक्के लगाकर रोहित के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है। वहीं, 14 छक्के लगाते ही वह सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में ऐसा कर सकते हैं। रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने टेस्ट में 69 छक्के लगाए थे। वहीं, कपिल देव 61 छक्के के साथ पांचवें और रवींद्र जडेजा 60 छक्के के साथ छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 590 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस 10 छक्के पीछे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके बाद 553 छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। वहीं, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम 398 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।

IND vs ENG: Rohit Sharma massive six record in test to break Dhoni six record, to reach 600 international six
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 55 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 45.23 की औसत से 3800 रन, वनडे में 49.12 की औसत से 10,709 रन और टी20 में 139.97 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन हैं। टेस्ट में हिटमैन के नाम 10 शतक और 16 अर्धशतक हैं। वनडे में 31 शतक और 55 अर्धशतक और टी20 में पांच शतक और 29 अर्धशतक हैं। हैदराबाद टेस्ट में रोहित कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में हिटमैन बल्ले से रन उगलना चाहेंगे और टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी पर लाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed