फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rishabh Pant has hit most sixes in Tests against spinners, surpassed Virender Sehwag in the list

IND vs ENG: स्पिनर्स के छक्के छुड़ा देते हैं पंत, उनके खिलाफ टेस्ट में लगा चुके 65+ सिक्स, सहवाग को पीछे छोड़ा

Sat, 28 Jun 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

पंत के नाम अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के हैं। इनमें से 66 छक्के पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant has hit most sixes in Tests against spinners, surpassed Virender Sehwag in the list
पंत के नाम रिकॉर्ड - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद टीम इंडिया की नजर वापसी पर होगी। पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लोअर ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी और दूसरे छोर से जसप्रीत बुमराह को कोई सहायता न मिल पाने ने टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाया। अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट से पहले गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी। हालांकि, पहले टेस्ट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने दोनों पारियों दो शतक लगाए थे। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल नौ छक्के लगाए थे। इसी के साथ वह टेस्ट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पंत ने लीड्स में पहली पारी में 178 गेंद पर 12 चौके और छह छक्के की मदद से 134 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में पंत ने 140 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उनके नाम अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के हैं। इनमें से 66 छक्के पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। वीरू ने टेस्ट में कुल 91 छक्के लगाए और इनमें से 60 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ आए थे। इसके बाद 57 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा तीसरे और 56 छक्कों के साथ एमएस धोनी चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने स्पिनर्स के खिलाफ 55 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Rishabh Pant has hit most sixes in Tests against spinners, surpassed Virender Sehwag in the list
ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ANI/PTI
टेस्ट में ओवरऑल स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 86 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 79 छक्कों के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज 75 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 71 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन 68 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नंबर आता है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ टेस्ट में 67 छक्के लगाए। पंत इस लिस्ट में कैलिस के बाद सातवें नंबर पर है।

टेस्ट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी स्पिनरों के
खिलाफ छक्के
बेन स्टोक्स 86 छक्के
मिस्बाह-उल-हक 79 छक्के
एंजेलो मैथ्यूज 75 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट 71 छक्के
केविन पीटरसन 68 छक्के
जैक कैलिस 67 छक्के
ऋषभ पंत 66 छक्के
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी स्टोक्स के नाम है। उन्होंने कुल मिलाकर 133 छक्के लगाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे पर हैं। सिर्फ इन तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 98-98 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल संयुक्त रूप से चौथे और 97 छक्कों के साथ कैलिस पांचवें नंबर पर हैं। भारत के लिए सहवाग ने सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 88 छक्के लगाए। पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश छक्के
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 133
ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 107
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 100
टिम साउदी न्यूजीलैंड 98
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 98
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 97
वीरेंद्र सहवाग भारत 91
एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका 90
रोहित शर्मा भारत 88
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 88
क्रिस केयर्न्स न्यूजीलैंड 87
विव रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 84
ऋषभ पंत भारत 82
एंड्रयू फ्लिंटॉफ  इंग्लैंड 82
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 82
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed