फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs eng not only india but england players have scored centuries in rajkot stokes and root will be in focus

IND vs ENG: भारत ही नहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने राजकोट में जड़े हैं शतक, कप्तान स्टोक्स और रुट पर रहेगी नजर

Mon, 12 Feb 2024 06:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 2016 में खेले गए टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। उनके अलावा एलिस्टर कुक, मोईन अली और जो रुट ने भी इस मैदान पर शतक लगाया था।

विज्ञापन
Ind vs eng not only india but england players have scored centuries in rajkot stokes and root will be in focus
इंग्लैंड टेस्ट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें इस सीरीज में बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी। भारत को पहले मुकाबले में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने 28 रन से मात दी थी। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए 106 रनों से जीत हासिल की और सीरीज 1-1 पर ला दी।
विज्ञापन

 
राजकोट के इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहले भी मैच खेला जा चुका है। 2016 में खेला गया ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस मुकाबले में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेलीं थी। हालांकि, अब दोनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन

 
इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब भाता है राजकोट का मैदान
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 2016 में खेले गए टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। उनके अलावा एलिस्टर कुक, मोईन अली और जो रुट ने भी इस मैदान पर शतक लगाया था। कुक और अली तो अब टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन स्टोक्स और रुट गुरुवार को शुरु होने जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। अब देखना ये होगा कि वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब होंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरे टेस्ट में चला इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के क्लब में एंट्री की। उन्होंने 209 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल भी 12 पारियों के बाद शतक जड़ने में कामयाब हुए।

 
इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी इंग्लिश बल्लेबाजों की अच्छे से खबर ली। बुमराह ने नौ तो अश्विन ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, कुलदीप यादव भी चार विकेट लेने में सफल रहे। उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed