{"_id":"600e1d338ebc3e31f65e4141","slug":"ind-vs-eng-nasir-hussain-said-johnny-bairstow-should-field-in-first-two-matches-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनी बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में उतारना चाहिए : नासिर हुसैन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जॉनी बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में उतारना चाहिए : नासिर हुसैन
Mon, 25 Jan 2021 06:51 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले दो मैचों के लिए जॉनी बेयरस्टो को विश्राम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बेयरस्टो ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गॉल में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे।
विज्ञापन
बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है। इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग लेना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आपको भारतीय दौरे के लिए रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण शृंखला के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन
इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं।
हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इन तीन खिला़ड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टो शामिल हैं लेकिन उन्हें स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नई जा रहे हैं।