फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Indian team announced for the first two tests against England, Pujara-Rahane did not get a chance

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान, पुजारा-रहाणे को नहीं मिला मौका

Fri, 12 Jan 2024 10:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 10:55 PM IST
सार

भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी नहीं हुई है। वहीं, ध्रुव जुरेल और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी टीम में बने हुए हैं।
 

विज्ञापन
IND vs ENG: Indian team announced for the first two tests against England, Pujara-Rahane did not get a chance
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 16 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है और लोकेश राहुल की बजाय जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान चुने गए हैं। भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी नहीं हुई है। वहीं, ध्रुव जुरेल और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी टीम में बने हुए हैं। मोहम्मद शमी और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।
विज्ञापन




खत्म हुआ पुजारा-रहाणे का करियर?
टीम चयन से ठीक पहले चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक लगाया था। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड 17वां दोहरा शतक था। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। इससे साफ है कि चयनकर्ता अब उन्हें टीम में मौका देने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, रहाणे टीम चयन से कुछ घंटे पहले ही शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। ऐसे में उनकी वापसी का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में भारत के युवा बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रहाणे को टीम में वापस लाने की बात हो रही थी।

शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों का चनय किया गया है। इसके बादवजूद ईशान किशन को टीम में नहीं चुना गया है। विश्व कप के बाद उनका अचानक से टीम से बाहर होना हैरान करने वाला है। चोट से उबर रहे मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि सीरीज के बाकी तीन मुकाबलों के लिए वह उपलब्ध होंगे। ध्रुव जुरेल इस टीम में नया चेहरा हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। हालांकि, टेस्ट में मौका मिलने पर वह लंबी पारियां खेलने में भी सक्षम हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed