फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Indian captain Shubman Gill On Jasprit Bumrah's availability in the second test against England

IND vs ENG: 'बुमराह निश्चित रूप से उपलब्ध हैं', जसप्रीत के खेलने पर गिल ने स्पष्ट किया रुख; संयोजन पर रखी राय

Tue, 01 Jul 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार मैनेज किया जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Indian captain Shubman Gill On Jasprit Bumrah's availability in the second test against England
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अपना रुख स्पष्ट किया है। गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार मैनेज किया जा सकता है। सीरीज की शुरुआत से ही बुमराह के वर्कलोड को लेकर चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन

बुमराह की अनुपस्थिति में कमजोर दिख सकता है गेंदबाजी आक्रमण 
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और खुद बुमराह ने स्पष्ट किया था कि वह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच ही खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में भारत की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बुमराह ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी। बुमराह की अनुपस्थिति में भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख सकता है, लेकिन गिल ने स्पष्ट किया है कि यह तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सही संयोजन पर गिल की नजर 
दूसरे टेस्ट के लिए बुमराह की उपलब्धता पर गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, निश्चित रूप से बुमराह उपलब्ध होंगे। हम बस देखना चाहते हैं कि किस तरह आने वाले टेस्ट मैचों में उनका कार्यभार प्रबंध किया जा सके। हमें सही संयोजन की तलाश में हैं जो 20 विकेट ले सके और रन भी बनाए। मैदान पर जाने के बाद ही हमें अंतिम स्थिति पता चलेगा और देखना होगा कि किस संयोजन के साथ हम इस मैच में उतर सकते हैं।
विज्ञापन

गिल ने कहा, 'हमें सीरीज शुरू होने से पहले पता था कि बुमराह सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे, लेकिन हमने ये पहले ही तय कर लिया था। हां, जाहिर है कि हमें उनकी कमी खलेगी, लेकिन हमने अपनी रणनीति बना ली है।' गिल से पहले टीम के सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

डस्काटे ने सोमवार को कहा था, जाहिर है कि बुमराह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हमें शुरुआत से ही पता है कि वह पांच में से तीन मैच ही खेलेगा। पिछले टेस्ट से लेकर अब तक उन्हें आठ दिनों का आराम मिला है, लेकिन परिस्थिति और कार्यभार को देखते हुए हमें देखना होगा कि अगले चार मैचों में हम किस तरह प्रबंध कर सकते हैं। हमने इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed