{"_id":"68523eecd3e5af0ee40972ca","slug":"ind-vs-eng-india-england-test-series-is-equal-to-ashes-in-terms-of-business-know-why-ecb-ceo-gold-said-so-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'व्यवसाय के मामले में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज एशेज के बराबर', जानें ECB के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'व्यवसाय के मामले में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज एशेज के बराबर', जानें ECB के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा
Wed, 18 Jun 2025 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:52 AM IST
सार
श्रीलंका पर इंग्लैंड की सीरीज जीत के बाद लॉर्ड्स में खाली सीटें क्रिकेट के लिहाज से अच्छी तस्वीर पेश नहीं कर रही थीं। हालांकि गोल्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम के व्यापक प्रशंसक होने की वजह से गर्मियों में यह सीरीज शानदार रहेगी।
विज्ञापन
स्टोक्स और गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैच की टेस्ट सीरीज व्यावसायिक रूप से एशेज जितनी ही महत्वपूर्ण है। गोल्ड को उम्मीद है कि 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह सीरीज इंग्लैंड के प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
पिछले साल देश के खेल प्रशंसक पेरिस ओलंपिक और यूरोप के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो से जुड़े हुए थे। श्रीलंका पर इंग्लैंड की सीरीज जीत के बाद लॉर्ड्स में खाली सीटें क्रिकेट के लिहाज से अच्छी तस्वीर पेश नहीं कर रही थीं। हालांकि गोल्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम के व्यापक प्रशंसक होने की वजह से गर्मियों में यह सीरीज शानदार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने गोल्ड के हवाले से कहा, 'हम जानते हैं कि यह कितना बड़ा है। यह गर्मियों का महत्वपूर्ण सत्र है।' उन्होंने कहा, 'पिछली गर्मियों में हर जगह तरह-तरह की चीजें हो रही थीं, है ना? मुझे लगता है कि यह पांच टेस्ट मैच की सीरीज के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यह एक लंबी कहानी होगी जिसमें कई मोड़ आएंगे। यह कुछ ऐसा है जिसमें लोग दिलचस्पी ले सकते हैं। छह सप्ताह की अवधि में सभी तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।'
विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नाम पिछले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन खेल में भारत का मैदान के बाहर का दबदबा उनके खिलाफ किसी भी सीरीज को एशेज के बराबर बनाता है। गोल्ड ने कहा, 'निश्चित रूप से व्यावसायिक महत्व के मामले में।' यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए नए चक्र की शुरुआत करेगी। भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और पिछली बार जब उन्होंने 2021-22 में दौरा किया था तब सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।