फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG India beat england by 151 runs and won test match at lords after 7 years 5 turning points of match where Team India changed the match

IND vs ENG: 5वें दिन के पांच बड़े टर्निंग पॉइंट, जिनसे टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रौंदा, सात साल बाद जीता लॉर्ड्स

Tue, 17 Aug 2021 09:17 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 17 Aug 2021 09:17 AM IST
सार

भारत ने लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैडं को 151 रनों से हराया। भारत लॉर्ड्स पर सात साल बाद टेस्ट मैच जीता है। 

विज्ञापन
IND vs ENG India beat england by 151 runs and won test match at lords after 7 years 5 turning points of match where Team India changed the match
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 151 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में एक वक्त ऐसा आया जब इंग्लैंड जीत की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन ऐसे में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ वापसी की बल्कि इंग्लैंड को शिकस्त भी दी। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर भारत 7 साल बाद टेस्ट मैच जीता है। आइए हम आपको बताते हैं कि मैच के वे कौन से टर्निंग प्वाइंट रहे जब भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत खींच ली। 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की साझेदारी
 

टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत संघर्ष कर रहा था। टीम इंडिया के सभी प्रमुख खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में नौंवें और दसवें नंबर पर बल्लेबाज करने आए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के खेवनहार बने। इन दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के हाथ से मैच छीनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शमी और बुमराह ने नौवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। मोहम्मद शमी ने नाबाद 56 और जसप्रीत बुमराह ने 34 रनों की नॉट आउट पारी खेली। जिसके चलते भारत 271 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के दो ओवर में गिरे दो विकेट

जीत के लिए 272 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लिश टीम का पहला विकेट 1 रन के स्कोर पर गिर गया। जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। बर्न्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद इंग्लैंड की पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी फेंकने आए। उन्होंनें ओवर की चौथी गेंद पर डॉम सिब्ली को पवेलियन भेज दिया। इस तरह भारत ने शुरू से ही इंग्लैंड पर शिकंजा कस लिया। इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब दोनों सलामी बल्लेबाज अपने घर में बगैर खाता खोले आउट हुए। 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने झटके दो गेंदों पर दो विकेट

यह मैच का वह वक्त था जब मोइऩ अली और जोस बटलर मैदान पर डटे थे। ऐसे में लग रहा था कि यह दोनों बल्लेबाज मैच को ड्रॉ करा देंगे। लेकिन 39वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर मैच का रुख पलट दिया। इस दौरान सिराज ने 39वें ओवर की पहली गेंद पर मोइऩ अली को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम करन का विकेट झटकर कर भारत को मैच में वापस ला दिया। 

अहम रहा जो रूट का विकेट

दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का विकेट काफी अहम रहा। वह भारत की जीत के आड़े आ रहे थे। चायकाल के बाद इंग्लैंड के 6 विकेट सुरक्षित थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को आउट कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। रूट दूसरी पारी में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 180 रन नॉट आउट बनाए थे। 

बुमराह ने रॉबिंसन के दिया चकमा

अंतिम सत्र में एक बार फिर ऐसा लगा कि मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। अभी 11 ओवर शेष थे और इंग्लैंड के 3 विकेट आउट होना बाकी। जोस बटलर और ओली रॉबिंसन सेट हो चुके थे और वे मैच को ड्रॉ की ओर ले जा रहे थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने ओली रॉबिंसन को एक धीमीं गेंद पर चकमा देकर आउट कर दिया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने बटलर और एंडरसन को आउट कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed