फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Former Indian cricketer Sunil Gavaskar said Indian batsmen need not worry during test series against England

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोले गावस्कर, कहा- भारतीय बल्लेबाजों को चिंता करने की जरूरत नहीं

Mon, 28 Jun 2021 11:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 28 Jun 2021 11:57 AM IST
सार

सुनील गावस्कर का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा जब दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी तो उस समय इंग्लैंड की परिस्थितियां और पिचें बदल चुकी होंगी। 

विज्ञापन
IND vs ENG Former Indian cricketer Sunil Gavaskar said Indian batsmen need not worry during test series against England
सुनील गावस्कर - फोटो : social Media

विस्तार

आईसीसी विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही 8 विकेट से हराया हो। लेकिन भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के विचार अलग हैं। उनका कहना है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। गावस्कर की मानें तो पहले सत्र में अगर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड सफल नहीं हुए तो फिर भारत के लिए बेहतर होगा।  

विज्ञापन


गावस्कर के मुताबिक, उस समय तक पिच सूखी होंगी और इंग्लैंड के करिश्माई गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड अगर पहले सत्र में विकेट नहीं ले पाए तो वे ज्यादा असरदार साबित नहीं होंगे। टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में सुनील गावस्कर ने कहा, भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बहुत चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, भारतीय बल्लेबाजों को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि तब तक सूरज निकल चुका होगा और पिचें सूखी होंगी और सबसे बड़ी बात अगर जिमी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड अपने पहले स्पेल में विकेट नहीं लेते हैं वे दोनों अगले स्पेल में संघर्ष करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने लिखा, भारतीय खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि इस निराशा का उपयोग दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने और बदलाव लाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा, इंग्लैंड के ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरूआत भारत के लिए निराशाजनक रही है, लेकिन जब निराशा दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देती है तो इससे भाग्य बदल सकता है। भारत की इस प्रतिभाशाली टीम को यही रवैया अपनाने की जरूरत है। 


भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी। पिछले दौरे की बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इंग्लिश टीम के खिलाफ 4-1 की हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed