इंग्लैंड के लिए बुरी खबर: वनडे सीरीज से बाहर हुए कप्तान मॉर्गन, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी
- इयोन मॉर्गन को पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
- मॉर्गन अब बाकी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे
- इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान इयोन मॉर्गन चोट की वजह से आखिरी दोनों मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टीम की कमान संभालेंगे।
दरअसल मॉर्गन को पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान उंगलियों में चोट लगी थी। बावजूद इसके उन्होंने टांके लगाकर बल्लेबाजी की और 22 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मॉर्गन दूसरे वनडे से एक दिन पहले गुरुवार को फील्डिंग ड्रिल में शामिल होने स्टेडियम में पहुंचे लेकिन तब उन्हें दिक्कत महसूस हुई और उन्होंने खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध बताया। मॉर्गन की जगह पर 27 वर्षीय बल्लेबाज लिएम लिविंगस्टोन अपना वनडे डेब्यू करेंगे। यही नहीं चोटिल सैम बिलिंग्स की जगह पर डेविड मलान को भी मौका मिल सकता है।
Time for your ODI debut @liaml4893! 🏏
Congratulations Livi! 👏
🇮🇳 #INDvENG 🏴 pic.twitter.com/ppXWnRzIo7विज्ञापन विज्ञापन— England Cricket (@englandcricket) March 25, 2021
बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों को शुक्रवार यानी 26 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे खेलना है। ऐसे में सीरीज में पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। मॉर्गन के सीरीज से बाहर होने की वजह से इंग्लैंड को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
JUST IN: Eoin Morgan has been ruled out of the #INDvENG ODI series with a hand injury.
— ICC (@ICC) March 25, 2021
Jos Buttler will captain the team in his absence. pic.twitter.com/aMJ4iy23I0
इंग्लैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी है, यही नहीं सीरीज में उसकी बादशाहत भी दांव पर है। ऐसे में मॉर्गन के बाकी के मुकाबलों से बाहर होने पर इंग्लैंड के लिए जीत की राह और कठिन हो जाएगी। बता दें कि मॉर्गन टीम के बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। उनकी ही कप्तानी में इंग्लैंड की टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी।
उधर दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को भी बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की हड़की खिसकने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।