फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng cancelled fifth Test in Manchester rescheduled to July 2022 in Edgbaston confirms ECB

ENG vs IND: पांचवां टेस्ट मैच अगले साल जुलाई में होगा आयोजित, भारत के पास है 2-1 की बढ़त

Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच स्थगित होने वाला पांचवा टेस्ट मैच अगले साल जुलाई 2022 में होगा। मैनचेस्टर में होने वाला यह निर्णायक टेस्ट मैच शुरू होने से कुछ ही देर पहले कोरोना महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा था। इसे लेकर हालांकि संशय बना हुआ था लेकिन अब ईसीबी ने इसपर स्थिति साफ़ कर दी है। 

विज्ञापन
Ind vs Eng cancelled fifth Test in Manchester rescheduled to July 2022 in Edgbaston confirms ECB
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच स्थगित होने वाला पांचवा टेस्ट मैच अगले साल जुलाई 2022 में होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मैनचेस्टर में होने वाला यह निर्णायक टेस्ट मैच शुरू होने से कुछ ही देर पहले कोरोना महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा था। इसे लेकर हालांकि संशय बना हुआ था लेकिन अब ईसीबी ने इसपर स्थिति साफ़ कर दी है। 

विज्ञापन


ईसीबी से शुक्रवार को आधिकारिक बयान में कहा, 'इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां टेस्ट मैच रि-शेड्यूल कर दिया गया है और अब इसका आयोजन अगले साल जुलाई 2022 में होगा।'
विज्ञापन

 


ईसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में भारत कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे की वजह से अपनी टीम मैदान में नहीं उतार पाया था, जिसके वजह से मुकाबले को स्थगित करना पड़ा था। हालांकि अब इसका आयोजन एक जुलाई 2022 से बर्मिंघम के एजबेस्टन में किया जाएगा।'




टेस्ट मैच को अगले साल के लिए रिशेड्यूल करने की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।

भारत के पास 2-1 की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच इसी साल 4 अगस्त से 4 सितंबर के बीच चार टेस्ट मैच खेले गए। इसमें पहला मुकाबला बारिश की वजह से बराबरी पर खत्म हुआ था। जबकि भारत ने लॉर्ड्स में दूसरा और दी ओवल में चौथा टेस्ट मैच जीता था। वहीं इंग्लैंड को हेडिंग्ले में जीत हासिल हुई थी। भारत फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed