फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ben Stokes told reason for England victory, Monty Panesar demands Kuldeep Yadav in the second test

IND vs ENG: कप्तान स्टोक्स ने बताया इंग्लैंड की जीत का कारण, पनेसर बोले- दूसरे टेस्ट में कुलदीप को मिले मौका

Wed, 25 Jun 2025 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jun 2025 04:06 PM IST
सार

स्टोक्स ने कहा कि मैच का पलड़ा उसी समय उनके पक्ष में हो गया था जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि भारत को बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ben Stokes told reason for England victory, Monty Panesar demands Kuldeep Yadav in the second test
बेन स्टोक्स और मोंटी पनेसर - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया को पहले टेस्ट में पांच विकेट से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम की जीत की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया और कहा कि भारत के निचले क्रम को दो बार सस्ते में आउट करना निर्णायक साबित हुआ। जीत के लिए 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी की। भारत को छठे गेंदबाज की कमी खली। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने टीम इंडिया से दो जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को मौका देने को कहा है।
विज्ञापन

'विशाल लक्ष्य मिलता तो मुश्किल हो जाता'
स्टोक्स ने हालांकि कहा कि मैच का पलड़ा उसी समय उनके पक्ष में हो गया था जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट थी। बड़े स्कोर से इसका पता चलता है, लेकिन मैच का निर्णायक पल यही था कि हमने दो बार भारत के निचले क्रम को सस्ते में निपटा दिया। इसी वजह से हम उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक पाए और विशाल लक्ष्य नहीं मिला जिसे पाना मुश्किल हो जाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'500 रन से आगे नहीं जाने दिया'
उन्होंने कहा, 'हमने पहली पारी में उन्हें 500 रन से आगे नहीं जाने दिया जो वह एक समय बनाते दिख रहे थे।' भारत ने पहली पारी में आखिरी छह विकेट 41 रन के भीतर गंवा दिए और दूसरी पारी में भी आखिरी छह विकेट 34 रन के भीतर गिर गए। स्टोक्स ने कहा, 'जीत के लिए 371 रन के लक्ष्य के जवाब में अच्छी शुरूआत चाहिए थी। ऐसे में विकेट बचाकर खेलना जरूरी था। डकेट और जैक ने जिस तरह से खेला, वह तारीफ के काबिल हैं। दोनों एक दूसरे के पूरक बनकर खेले। दाहिने-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन के सामने गेंदबाजों को मुश्किल हुई होगी।'
विज्ञापन

मोंटी पनेसर ने कही यह बात
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि भारत को बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए जहां स्पिनर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय गेंदबाज लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 371 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए, जिसके बाद मेहमान टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सवाल उठने लग गए हैं।

'जडेजा के साथ कुलदीप को मिले मौका'
पनेसर ने कहा, 'एजबेस्टन में भारत रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में बरकरार रख सकता है और कुलदीप यादव को एक्स फैक्टर के रूप में टीम में शामिल कर सकता है। एजबेस्टन का विकेट थोड़ा टर्न लेता है। इसलिए कुलदीप एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। उनमें कुछ खास बात है। कुलदीप को टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं है। हमने आईपीएल के दौरान देखा कि वह विकेट से खास टर्न नहीं मिलने के बावजूद बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। अगर शार्दुल ठाकुर केवल छह से आठ ओवर ही गेंदबाजी करेंगे और पूरे दिन में 15 ओवर भी नहीं कर पाएंगे तो उन्हें टीम में रखने का कोई मतलब नहीं है।'

'जडेजा की जगह कुलदीप को मिले तरजीह'
जब पनेसर से पूछा गया कि क्या भारत को जडेजा की जगह कुलदीप को चुनना चाहिए तो उन्होंने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप को टीम में रखने की जरूरत है क्योंकि उनमें एक्स फैक्टर ज्यादा है। उनमें कुछ खास बात है। अगर आपको टीम में एक ही स्पिनर रखना है तो फिर जडेजा की जगह कुलदीप को प्लेइंग-11 में रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed