{"_id":"65c103a1522bdb6835073ea8","slug":"ind-vs-eng-ben-stokes-not-disappointed-after-defeat-said-team-was-successful-in-putting-pressure-on-india-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: हार के बावजूद निराश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, टीम इंडिया को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: हार के बावजूद निराश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, टीम इंडिया को लेकर कही बड़ी बात
Mon, 05 Feb 2024 09:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 05 Feb 2024 09:19 PM IST
सार
स्टोक्स ने कहा कि उन्हें विशाखापत्तनम की मुश्किल पिच पर लगभग असंभव 399 रन का लक्ष्य हासिल करने में अपने बल्लेबाजों की क्षमता पर पूरा भरोसा था। उनका मानना है कि इंग्लैंड की टीम को स्कोरबोर्ड का दबाव आमतौर पर बेहतर प्रदर्शन करवाता है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। विशाखापत्तनम में भारत ने उसे 106 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स निराश नहीं हैं। स्टोक्स ने कहा कि उन्हें विशाखापत्तनम की मुश्किल पिच पर लगभग असंभव 399 रन का लक्ष्य हासिल करने में अपने बल्लेबाजों की क्षमता पर पूरा भरोसा था। उनका मानना है कि इंग्लैंड की टीम को स्कोरबोर्ड का दबाव आमतौर पर बेहतर प्रदर्शन करवाता है।
स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में कहा, "हमें खुद पर पूरा भरोसा था कि हम इसका पीछा कर सकते हैं। जिस तरह से हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, हम उसी तरह खेलते हैं। जब आप पर स्कोरबोर्ड का दबाव होता है, तब हम व्यक्तिगत तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।" मैच के दौरान उनकी टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे स्टोक्स बहुत संतुष्ट थे।
भारत को दबाव में रखने में हुए कामयाब: स्टोक्स
स्टोक्स इस बात से खुश हैं कि उनके खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने कहा, ''हमने भारत को दबाव में रखा वह बहुत अच्छा था। दुर्भाग्य से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे। खिलाड़ियों को बाहर जाकर कैसे खेलना है, इस बारे में मेरी ओर से कोई सुझाव नहीं था।''
विज्ञापन
स्टोक्स ने की नए खिलाड़ियों की तारीफ
बेन स्टोक्स ने रेहान अहमद, शोएब बशीर और टॉम हार्टले की अपनी अनुभवहीन स्पिन तिकड़ी की सराहना करते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार दिख रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, "उनकी कप्तानी करना कोई चुनौती नहीं थी। मुझे यह बेहद पसंद आया। टॉम, बशीर और रेहान के बीच तीन मैचों को देखना और उन्हें कल का प्रदर्शन करते हुए देखना बहुत अच्छा था। उन्होंने बहुत परिपक्वता, बहुत कौशल दिखाया।''