फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Arshdeep Singh eyes Haris Raufs all-time T20I record know details

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह के निशाने पर होगा हारिस रऊफ का ये रिकॉर्ड, दो विकेट लेकर हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

Mon, 27 Jan 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Jan 2025 10:59 PM IST
सार

बाएं हाथ के गेंदबाज के नाम 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं। 100 विकेट से वह सिर्फ दो कदम दूर हैं। उम्मीद है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। हारिस ने 71 टी20 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे और ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने।

विज्ञापन
IND vs ENG: Arshdeep Singh eyes Haris Raufs all-time T20I record know details
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के रिकॉर्ड पर होगी। दो विकेट लेते ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन

हारिस रऊफ के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
बाएं हाथ के गेंदबाज के नाम 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं। 100 विकेट से वह सिर्फ दो कदम दूर हैं। उम्मीद है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। हारिस ने 71 टी20 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे और ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने। अब अर्शदीप के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विपक्षी टीम मैदान मैच
राशिद खान (अफगानिस्तान)  पाकिस्तान दुबई  53
संदीप लामिछाने (नेपाल)  बांग्लादेश किंग्सटाउन 54
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)  अफगानिस्तान दांबुला 63
हारिस रउफ (पाकिस्तान)  कनाडा न्यूयॉर्क 71
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बनेंगे अर्शदीप
सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं उन्होंने 53 टी20 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, नेपाल के संदीप लामिछाने और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा इस लिस्ट में क्रमश: दूसरे और तीसरे गेंदबाज हैं। 100 विकेट पूरे करते ही अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं, महिलाओं में यह कारनामा दीप्ति शर्मा ने किया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी रेट
अर्शदीप सिंह 62 98 8.27
युजवेंद्र चहल 80 96 8.19
हार्दिक पांड्या 111 92 8.17
भुवनेश्वर कुमार 87 90 6.96
जसप्रीत बुमराह 70 89 6.27
विज्ञापन

तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है...
भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। 
इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed