फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG after winning lords test India cricket team on 2nd position ICC World Test Championship 2021-2023 table points Know the status of other teams

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पॉइंट टेबल में उलटफेर, जानें अब किस पायदान पर है टीम इंडिया

Tue, 17 Aug 2021 10:24 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 17 Aug 2021 10:24 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने मेजबानों को 151 रनों से हराया। इस जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पॉइंट में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
IND vs ENG after winning lords test India cricket team on 2nd position ICC World Test Championship 2021-2023 table points Know the status of other teams
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स पर खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 151 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत दर्ज कर लेगा। लेकिन विराट कोहली के रणबांकुरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर मिली इस विजय के बाद भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 टेबल पॉइंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 टेबल पॉइंट पर एक नजर

वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पॉइंट में पहले स्थान है। कैरेबियन टीम ने अभी तक एक टेस्ट मैच खेला है जिसे वह जीतने में सफल रही। विंडीज टीम के 12 अंक हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज की टीम ने किंग्स्टन टेस्ट में पाकिस्तान को हराया था। 
विज्ञापन


इंग्लैडं के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद भारत आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पॉइंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र में अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें एक जीता और एक ड्रॉ रहा। टीम इंडिया 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 में इंग्लैंड की टीम तीसरी पायदान पर है। इंग्लिश टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें एक मुकाबला हारा और एक ड्रॉ रहा। इंग्लैंड दो अंक हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक मैच खेला है जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को टेबल पॉइंट में अभी खाता खोलना बाकी है। 


वैसे अगर अंकों के हिसाब से देखा जाए तो भारत 14 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है। लेकिन कोरोना काल के चलते टीमों को अंकों के प्रतिशत के आधार पर वरीयता दी जाती है। वेस्टइंडीज की टीम ने एक मैच खेला और उसे जीतने में सफल रही रही। इस तरह कैरेबियन टीम के अंकों का प्रतिशत 100 है। जबकि टीम इंडिया ने दो मैच खेले जिसमें एक जीता और एक ड्रॉ रहा और उसके अंकों का प्रतिशत 58.33 है। यही वजह है टेबल पॉइंट में वेस्टइंडीज पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed