फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: The gap of three days between Test matches is very less said Stokes Gill before Oval Test

IND vs ENG 5th Test: 'टेस्ट मैचों के बीच तीन दिन का अंतर काफी कम', ओवल टेस्ट से पहले बोले स्टोक्स और गिल

Wed, 30 Jul 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Jul 2025 11:30 PM IST
सार

लीड्स में पहले टेस्ट और लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट के बाद एक सप्ताह का अंतर था लेकिन दूसरे और तीसरे तथा चौथे और पांचवें मैच के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर रहा।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: The gap of three days between Test matches is very less said Stokes Gill before Oval Test
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

विस्तार

बेन स्टोक्स और शुभमन गिल ने बुधवार को टेस्ट मैचों के बीच लंबे अंतर की मांग करते हुए कहा कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में गेंदबाजों के भारी कार्यभार को देखते हुए दो मैचों के बीच तीन दिन का ब्रेक कम है। लीड्स में पहले टेस्ट और लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट के बाद एक सप्ताह का अंतर था लेकिन दूसरे और तीसरे तथा चौथे और पांचवें मैच के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर रहा।
विज्ञापन


मैनचेस्टर और ओवल टेस्ट के बीच अंतर पर क्या बोले स्टोक्स?
इससे खिलाड़ियों को रिकवरी का अधिक समय नहीं मिला। स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। भारत भी कुछ तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रहा है। पांचवें टेस्ट से पहले स्टोक्स ने कहा, 'पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मैचों के बीच अंतर बेहतर हो सकता था। दो मैचों में आठ और नौ दिन और बाकी दो में तीन दिन का अंतर। सब मिलाकर पांच पांच दिन का अंतर रहने से निरंतरता रहती। दोनों टीमों के लिये यह कठिन रहा है। गेंदबाजों को काफी ओवर डालने होते हैं। एक बार तो आठ नौ दिन का ब्रेक मिल रहा है और फिर तीन दिन का। हर मैच के बीच चार या पांच दिन का अंतर हो सकता था।'
विज्ञापन


कप्तान गिल ने भी जताई नाराजगी
भारतीय कप्तान गिल ने कहा कि सभी मैच पांच दिन तक चले लिहाजा खिलाड़ियों के लिये रिकवरी मुश्किल थी। उन्होंने कहा, 'सीरीज में अहम बात यह भी थी कि सभी मैच पांच दिन तक चले। पांच दिन ही नहीं बल्कि पांचवें दिन के आखिरी सत्र तक। मुझे याद नहीं कि ऐसी कोई सीरीज रही हो जिसमें सभी चार टेस्ट मैच आखिर तक खिंचे हो। यह काफी कठिन था। दोनों टीमें जब इतना कठिन क्रिकेट खेल रहीं हों तो तीन दिन का अंतर काफी कम है। हमें यह भी समझना चाहिये कि हर मैच के बाद पांच या छह दिन का ब्रेक होने से दौरा बहुत लंबा हो जाता। दोनों बोर्ड ने यही सोचकर फैसला लिया होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed