फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng 5th Test, final match between India and England at Old Trafford today

Ind vs Eng: पांचवां टेस्ट आज से, कोहली की निगाह 14 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीत पर

Fri, 10 Sep 2021 07:13 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 07:13 AM IST
सार

यदि पांचवां मैच ड्रॉ भी रहा तो विराट एंड कंपनी सीरीज अपने नाम कर सकती है। कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया (2018-19) और इंग्लैंड दोनों में सीरीज जीतने वाला पहला भारतीय कप्तान बनने का मौका है। 

विज्ञापन
Ind vs Eng 5th Test, final match between India and England at Old Trafford today
पांचवां टेस्ट आज से - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम की निगाह ओल्ड ट्रैफर्ड में शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें एवं अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड में 14 साल बाद सीरीज जीतने पर है। पिछली बार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में भारत ने सीरीज जीती थी। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। पहले दो दिन बारिश की संभावना जताई जा रही हैं।

विज्ञापन


बुमराह पर बढ़ता कार्यभार 
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बढ़ता कार्यभार और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की फॉर्म चिंता का सबब है। पिछले एक महीने में बुमराह 151 ओवर फेंक चुके हैं। ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट के अंतिम दो दिन उन्होंने 22 ओवर फेंके थे जिसमें रिवर्स स्विंग की मदद से लिए ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो के विकेट शामिल थे।
विज्ञापन


शमी फिट हो चुके हैं, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के भी विकल्प हैं जिन्होंने ओवल में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हेड कोच रवि शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण के कोविड-19 के कारण एकांतवास में होने से कप्तान विराट कोहली पर अहम निर्णय लेने की जिम्मेवारी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में तो उनकी अहमियत और भी बढ़ गई है। छह हफ्ते बाद टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में चोट का लेकर जोखिम भी है। अगर टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देता है तो सिराज भी शामिल हो सकते हैं जो ओवल में बेहतर नहीं कर पाए थे।

रहाणे की फॉर्म चिंता का सबब 
रहाणे पिछली सात में से छह पारियों में नहीं चल पाए हैं। ओवल में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी लेकिन वहां भी वह दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर सके। सीरीज का अंतिम मैच होने के नाते कप्तान कोहली उन्हें एक मौका और दे सकते हैं। तैंतीस साल के रहाणे को यदि आराम दिया जाता है तो सूर्यकुमार यादव या हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। चेतेश्वर पुजारा की अभ्यास सत्र के दौरान फील्डिंग की तस्वीरें देखकर उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली होगी।

अश्विन को मिलेगा मौका
रविचंद्रन अश्विन पर रविंद्र जडेजा को तरजीह देने का कोहली का फैसला पूरी तरह तो नहीं लेकिन आंशिक रूप से सही साबित हुआ है। वैसे शार्दुल ने बल्ले से जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया है, उसके बाद गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर अब जडेजा की जरूरत उतनी नहीं लग रही लिहाजा अश्विन को मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड का दारोमदार कप्तान रूट पर : इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट पर सारा दारोमदार होगा। वह बड़ी पारी खेलकर सीरीज में 600 रन का आंकड़ा पार करना चाहेंगे। रूट को उपकप्तान जोस बटलर का साथ मिलेगा जो बेयरस्टो की जगह खेल सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में मार्क वुड और क्रिस वोक्स नई गेंद संभालेंगे।

 सपोर्ट स्टाफ का एक और सदस्य संक्रमित, मैच पर संकट के बादल  
सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। हेड कोच रवि शास्त्री के बाद सपोर्ट स्टाफ का एक और सदस्य जूनियर फिजियो योगेश परमार कोविड पॉजिटिव पाए गए। यही वजह रही कि टीम को बृहस्पतिवार का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। खिलाड़ियों को अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है।  

नए घटनाक्रम से पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि मैच होगा या नहीं। अभी खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट का भी इंतजार है। 


मुख्य कोच रवि शास्त्री को चौथे टेस्ट मैच के दौरान संक्रमित पाया गया था और वह पहले ही एकांतवास पर चल रहे हैं। क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी एकांतवास पर हैं। भारत ने ओवल में जब पांचवें दिन मैच जीता था तो केवल बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ टीम के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed