फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 4th t20 2025 playing 11 prediction captain vice captain and players list news in hindi

IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड से लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीतने उतरेगा भारत, रिंकू सिंह करेंगे वापसी?

Fri, 31 Jan 2025 08:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 Jan 2025 08:21 AM IST
सार

भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
ind vs eng 4th t20 2025 playing 11 prediction captain vice captain and players list news in hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी। फिलहाल सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम 2-1 से आगे चल रही है। अब उसकी नजर चौथे टी20 में जीत दर्ज कर लगातार पांचवीं सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
विज्ञापन

भारत का इंग्लैंड पर दबदबा
भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू सैमसन पर रहेंगी नजरें
तेज रफ्तार के सामने संजू सैमसन की कमजोरी और रिंकू सिंह का खराब फॉर्म और फिटनेस इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता का सबब होगा। राजकोट में तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के पास मुंबई में दो फरवरी को होने वाले आखिरी मैच से पहले सीरीज जीतने का एक और मौका है। सूर्यकुमार यादव की टीम ने कोलकाता और चेन्नई में पहले दो मैच जीते थे।
विज्ञापन

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने टी20 सत्र की शुरूआत बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक के साथ की। मौजूदा सीरीज में उनका स्कोर 26, 5 और तीन रहा है जो चिंता की बात है। वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे।

बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने तसकीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब की गेंदें खेलीं थी जबकि दक्षिण अफ्रीका के एंडिले साइमलेन और लुथो सिपाम्ला की गेंदों का उन्होंने सामना किया। ये बहुत खतरनाक तेज गेंदबाज नहीं हैं और सैमसन ने उन्हें बखूबी खेला। वहीं इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं जिनकी गति सैमसन के लिये परेशानी का कारण बन गई है।

छोटी-छोटी गलतियों से कब सीखेंगे सैमसन
तीनों मैचों में वह फिल सॉल्ट को कैच देकर पवेलियन लौट गए। सैमसन मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में से है और समझा जा रहा है कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए वह उन पर भरोसा बनाये रखेंगे। लेकिन उन्हें तकनीकी कमियों से पार पाना होगा।

रिंकू सिंह की हो सकती है वापसी
रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे। रिंकू को पहले दो मैचों में आराम दिया गया और वह चौथे मैच तक फिट हो सकते हैं। वैसे रिंकू भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। गंभीर जब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बने तब रिंकू को 2024 आईपीएल में कुल 70 गेंद खेलने को मिली और वह टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके। 

अर्शदीप की हो सकती है वापसी
मोहम्मद शमी काफी समय बाद टीम में लौटे हैं और राजकोट में उन्होंने अच्छी वापसी की। देखना यह है कि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में क्या भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह मिलती है तो पावरप्ले में सफलता दिला सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह/रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed