फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut

IND vs ENG: सरफराज को कुंबले ने सौंपी डेब्यू कैप, मैदान पर मौजूद पिता नहीं रोक पाए आंसू; जुरेल को भी मिला मौका

Thu, 15 Feb 2024 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Feb 2024 09:29 AM IST
सार

सरफराज को जब डेब्यू कैप सौंपी गई तो उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी वहीं मौजूद रहे। दोनों फूट फूटकर रोते दिखे। नौशाद काफी भावुक हो गए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut
सरफराज को डेब्यू कैप मिली तो पिता भावुक हो गए - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत के दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरफराज खान को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने को मिल गया है। पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिल रही थी। अब पहली बार उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया और तीसरे टेस्ट में वह अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। सरफराज को महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने डेब्यू कैप सौंपी। वहीं, ध्रुव को दिनेश कार्तिक ने डेब्यू कैप सौंपी।
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut
पिता और पत्नी रोमाना से मिलते सरफराज - फोटो : BCCI
सरफराज के पिता फूट-फूट कर रोए
सरफराज को जब डेब्यू कैप सौंपी गई तो उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर वहीं मौजूद रहे। दोनों फूट फूटकर रोते दिखे। नौशाद काफी भावुक हो गए थे। सरफराज डेब्यू कैप मिलने के बाद पिता के पास भी गए। पहले उन्होंने पिता नौशाद को गले लगाया। दोनों भावुक दिखे। फिर उन्होंने अपनी कैप पिता को दिखाई। पिता ने कैप को हाथ में लेकर उसे चूमा। फिर पत्नी रोमाना को भी गले लगाया और डेब्यू कैप दिखाया। पत्नी ने भी डेब्यू कैप को चूमा। यह ऐसा पल था जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। सरफराज ने पिछले साल ही रोमाना से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut
ध्रुव जुरेल और सरफराज खान डेब्यू कैप के साथ - फोटो : BCCI
सरफराज और ध्रुव पर बड़ी जिम्मेदारी
सरफराज टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 311वें और ध्रुव 312वें खिलाड़ी हैं। दोनों पर इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित करने की जिम्मेदारी है। सरफराज का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले कुछ वर्षों से रणजी में उनके बल्ले से खूब रन निकले हैं। 45 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 3912 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 69.85 का रहा है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 301 रन का है। सरफराज ने प्रथम श्रेणी में 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।

वहीं, ध्रुव ने प्रथम श्रेणी में 15 मैचों में 46.47 की औसत से 790 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इन दोनों के आने से भारत का मध्यक्रम पूरी तरह युवा दिख रहा है। मध्यक्रम में शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज और ध्रुव बल्लेबाजी हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में चार बदलाव हैं। सरफराज और ध्रुव के अलावा जडेजा और सिराज की टीम में एंट्री हुई है।
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut
सरफराज को डेब्यू कैप सौंपते कुंबले; कार्तिक ध्रुव को कैप देते हुए - फोटो : BCCI
टेस्ट डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी में औसत
सरफराज भारत के लिए टेस्ट डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी में छठे सर्वश्रेष्ठ औसत वाले खिलाड़ी हैं। उनसे ऊपर विनोद कांबली, प्रवीण आमरे, यशस्वी जायसवाल, रूसी मोदी, सचिन तेंदुलकर हैं। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू के समय सरफराज का औसत छठा बेस्ट है। यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत के टेस्ट डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत
  • 88.37 - विनोद कांबली (27 मैच)
  • 81.23 - प्रवीण आमरे (23 मैच)
  • 80.21 - यशस्वी जयसवाल (15 मैच)
  • 71.28 - रूसी मोदी (38 मैच)
  • 70.18 - सचिन तेंदुलकर (9 मैच)
  • 69.85 - सरफराज खान (45 मैच)
  • 68.78 - शुभमन गिल (23 मैच)

IND vs ENG 3rd Test: Anil Kumble handed cap to Sarfaraz, Father Naushad emotional video; Dhruv Jurel debut
पत्नी को गले लगाते हुए सरफराज - फोटो : BCCI
बेन स्टोक्स का 100वां मैच
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का यह 100वां टेस्ट मुकाबला है। वह इंग्लैंड के लिए 100 या इससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दुनिया के 76वें क्रिकेट हैं। वहीं, इंग्लैंड के लिए वह ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम के पास सबसे ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 या इससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। वहीं, भारत इस लिस्ट में 13 खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

100 या अधिक टेस्ट कैप वाले खिलाड़ी (देश के अनुसार)
  • 16 - इंग्लैंड
  • 15 - ऑस्ट्रेलिया
  • 13 - भारत
  • 9 - वेस्टइंडीज
  • 8 - दक्षिण अफ्रीका
  • 6 - श्रीलंका
  • 5 - पाकिस्तान
  • 4 - न्यूजीलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed