{"_id":"67ab0f98c0318985280b91f2","slug":"ind-vs-eng-3rd-odi-2025-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Playing 11: ऋषभ पंत को आजमाएगा भारत या केएल राहुल ही करेंगे विकेटकीपिंग? जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Playing 11: ऋषभ पंत को आजमाएगा भारत या केएल राहुल ही करेंगे विकेटकीपिंग? जानें संभावित प्लेइंग-11
Wed, 12 Feb 2025 10:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:45 AM IST
सार
India vs England 3rd ODI Playing 11 Prediction: भारत ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बल्लेबाजी संयोजन की गुत्थी सुलझाने के इरादे से उतरेगा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और उसकी नजरें बुधवार को होने वाले तीसरे मुकाबले में बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने की होगी। भारत ने अब तक दोनों मैचों में केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर उतारा है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह ऋषभ पंत को मौका दे सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत ने तीनों विभाग में किया है बेहतर प्रदर्शन
भारत ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत ने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए हैं और केएल राहुल से पहले स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा है। भारत के लिए यह फायदेमंद रहा है क्योंकि अक्षर इस स्थान पर मौका भुना रहे हैं, लेकिन राहुल छठे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं।

रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं राहुल
केएल राहुल बल्लेबाजी में अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर भारत ऋषभ पंत को मौका देता है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो भारतीय टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं। पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं और टीम प्रबंधन इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले पंत को मैच अभ्यास का मौका दे सकता है। पंत के टीम में आने से केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ सकता है जो शुरू के दोनों मुकाबले में विकेट के पीछे जिम्मा संभाल रहे थे।

श्रेयस-कोहली से अच्छी पारी की उम्मीद
रोहित भले ही फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रन नहीं बना पाने का सिलसिला जारी है। कोहली पहले मैच में घुटने की चोट के कारण नहीं खेले थे, जबकि दूसरे मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। भारत को मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने के लिए उतारना अभी तक सही साबित हुआ है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले दो मैच में 52 और नाबाद 42 रन बनाए हैं। पटेल के बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन से रवींद्र जडेजा पर से कुछ दबाव कम हुआ होगा जिन्होंने अभी तक सीरीज में छह विकेट लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजों की मदद करने वाले विकेटों पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में उन्हें इसी तरह की परिस्थितियां मिलने की संभावना हैं।

कुलदीप-अर्शदीप को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड की टीम दोनों ही मैचों में अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है, लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रामण ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की थी। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी और हर्षित राणा नई गेंद से मोर्चा संभाल रहे हैं, लेकिन दोनों गेंदबाज इंग्लैंड के सलामी जोड़ी को परेशान नहीं कर सके हैं। भारतीय टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह दी गई है, वह अब तक दोनों मैच में नहीं खेले हैं। अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम प्रबंधन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस मुकाबले में उन्हें मौका दे सकता है। अर्शदीप हर्षित की जगह प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेला है और उन्हें भी वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर एकादश में मौका दिया जा सकता है।

तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।