फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd ODI 2025 Analysis India vs England Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने दिखाया दम, ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी बड़ी जीत

Wed, 12 Feb 2025 08:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Feb 2025 08:48 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल की शतकीय और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 214 रन बना सकी। 

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI 2025 Analysis India vs England Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 142 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल की शतकीय और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 214 रन बना सकी। 
विज्ञापन

भारत की इंग्लैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत
भारत की यह इंग्लैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2008 में इंग्लैंड को राजकोट में 158 रन से हराया था। रोहित शर्मा की टीम ने इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपना दम दिखा दिया है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी।

भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत

अंतर  स्थान वर्ष
158 रन राजकोट 2008
142 रन अहमदाबाद 2025*
133 रन कार्डिफ 2014
127 रन कोच्चि 2013
126 रन हैदराबाद 2011
विज्ञापन
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई जिसे अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को सातवें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तेज गेंदबाज ने नौवें ओवर में सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा टॉम बैंटन और जो रूट ने संभाला। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, यह साझेदारी ज्यादा बड़ी नहीं हो सकी और कुलदीप यादव ने बैंटन को अपना शिकार बनाकर इसे तोड़ दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस मैच में 38 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए रूट 24, ब्रूक 19, बटलर छह, लिविंगस्टोन नौ, आदिल रशीद शून्य, वुड नौ, एटकिंसन 38 और साकिब ने दो रन* बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

शुभमन गिल ने शतक, विराट और अय्यर ने अर्धशतक जड़ा
भारत ने अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से वनडे में दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट स्पिनर आदिल राशिद ने लिए। भारत की ओर से गिल ने 102 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 78 रन और कोहली ने 52 रनों की पारी खेली। पांचवें नंबर पर उतरे केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। 

रोहित एक रन बनाकर आउट हुए
पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सस्ते में आउट हुए, लेकिन गिल और कोहली ने पहले भारत को संभाला, फिर शुभमन ने श्रेयस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। शुभमन और श्रेयस जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि टीम 400 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहेगी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इंग्लैंड कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहा। 

अर्धशतक से चूके राहुल
पांचवें नंबर पर उतरे राहुल ने भी इस मैच में दम दिखाया, लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। निचले क्रम के बल्लेबाज उपयोगी योगदान नहीं दे सके, पर भारतीय टीम 350 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए राशिद के अलावा मार्क वुड ने दो विकेट लिए, जबकि साकिब महमूद, गस एटकिंसन और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed