{"_id":"65c0fdfd34e87a46c5029cf2","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-rohit-sharma-defended-young-players-after-the-win-over-england-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'कुछ समय लगेगा...', इंग्लैंड पर जीत के बाद रोहित ने फेल होने वाले युवा खिलाड़ियों का किया बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'कुछ समय लगेगा...', इंग्लैंड पर जीत के बाद रोहित ने फेल होने वाले युवा खिलाड़ियों का किया बचाव
Mon, 05 Feb 2024 08:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: रोहित राज
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:55 PM IST
सार
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बगैर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से जीत लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। दूसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बगैर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
रोहित ने फेल होने वाले युवा खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने में कुछ समय लगेगा। मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में रोहित ने कहा, "मुझे युवा टीम पर बहुत गर्व है, जो ऐसी टीम का सामना कर रही है। खेल के इस प्रारूप को खेलने के मामले में बहुत से खिलाड़ी काफी युवा हैं।'' उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले शुभमन गिल की तारीफ की। शुभमन ने भले ही शतक लगाया, लेकिन वह कई मैचों में फेल हुए हैं। यही हाल श्रेयस अय्यर का है। मुकेश कुमार भी गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।
'पूरी तरह से सही होने में कुछ समय लगेगा'
रोहित जानते हैं कि कम अनुभवी खिलाड़ियों से गलती हो ही जाती है और वह चाहते हैं कि विशेषज्ञ उन्हें कुछ राहत दें। भारतीय कप्तान ने कहा, "पूरी तरह से सही होने में कुछ समय लगेगा। मैं चाहता हूं कि वे बिना किसी दबाव के खुलकर खेलें। पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। मुझे पता था कि यह एक आसान सीरीज नहीं होगी। अभी तीन और मैच बाकी हैं। हम इस पर अपनी नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम ज्यादातर चीजें सही करें।''
विज्ञापन
रोहित ने की बुमराह की तारीफ
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में नौ विकेट लेकर इंग्लैंड को करारी हार झेलने पर मजबूर कर दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। रोहित ने भी उनकी तारीफ की और सबसे बड़ा मैच विजेता बताया। हिटमैन ने कहा, ''वह हमारे लिए एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। आप इस तरह से एक मैच जीतते हैं। आपको समग्र प्रदर्शन को भी देखना होगा। हम बल्ले से अच्छे थे। आप जानते हैं कि इन परिस्थितियों में टेस्ट जीतना आसान नहीं है। हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज आगे बढ़ें और उन्होंने ऐसा किया।''
यशस्वी को अभी लंबा रास्ता तय करना है: रोहित
रोहित ने यशस्वी की तारीफ करते हुए कहा, ''वह एक अच्छे खिलाड़ी की तरह दिखते हैं और अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्हें अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। उनके पास हमारी टीम के लिए देने के लिए बहुत कुछ है। आशा है कि वह विनम्र बने रहेंगे।"