फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st Test England announced playing 11 james Anderson out Tom Hartley will make his debut

IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग-11, एंडरसन बाहर, यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू

Wed, 24 Jan 2024 03:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 24 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम हैदराबाद में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेगी। उसे अब तक यहां क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। इंग्लिश टीम भारतीय जमीन पर अब तक 64 टेस्ट मैच खेली है। उसे सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है। भारत ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st Test England announced playing 11 james Anderson out Tom Hartley will make his debut
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। गुरुवार (25 जनवरी) से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लिश टीम ने प्लेइंग-11 में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नहीं रखा है। उसने बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली को मौका दिया है। वह अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड को उम्मीद है कि हैदराबाद की पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी। इसी कारण उसने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में जगह दी है। हार्टली के अलावा अनुभवी जैक लीच और युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को जगह मिली है। मार्क वुड प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। उनके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। टीम में तीन प्रमुख स्पिनरों के होने के कारण ही एंडरसन को बाहर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन

IND vs ENG 1st Test England announced playing 11 james Anderson out Tom Hartley will make his debut
टॉम हार्टली - फोटो : सोशल मीडिया
हार्टली के पास कितना अनुभव?
हार्टली की बात करें तो उन्होंने 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान लंकाशायर के लिए उन्होंने 40 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के पास हार्टली, लीच और अहमद के अलावा एक ऑफ स्पिनर जो रूट भी हैं। दिग्गज बल्लेबाज रूट अपनी ऑफ स्पिन से कई टीमों को परेशान कर चुके हैं। उन्होंने 2021 दौरे पर भारत के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट भी लिए थे।

बेयरस्टो नहीं करेंगे विकेटकीपिंग
इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में इस बात को साफ कर दिया है अनुभवी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। वह बतौर बल्लेबाज इस टेस्ट मैच में खेलेंगे। बेन फोक्स विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

IND vs ENG 1st Test England announced playing 11 james Anderson out Tom Hartley will make his debut
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड का भारत में रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम हैदराबाद में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेगी। उसे अब तक यहां क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। इंग्लिश टीम भारतीय जमीन पर अब तक 64 टेस्ट मैच खेली है। उसे सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है। भारत ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है। 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed