{"_id":"6859919e528c92db890bf945","slug":"ind-vs-eng-1st-test-day-4-highlights-india-vs-england-test-match-key-highlights-analysis-record-and-stats-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड को 350 रन और भारत को जीत के लिए चाहिए 10 विकेट; अंतिम दिन गेंदबाजों को दिखाना होगा दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड को 350 रन और भारत को जीत के लिए चाहिए 10 विकेट; अंतिम दिन गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
सार
बेन स्टोक्स की टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर जैक क्राउली 12 और बेन डकेट नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उन्हें जीत के लिए अभी 350 रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
बेन डकेट-ऋषभ पंत-केएल राहुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की दूसरी पारी 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं और उसे अब पांचवें और अंतिम दिन 350 रन और बनाने होंगे। दिन के खेल की समाप्ति तक जैक क्राउली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत को अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो उसे मंगलवार को इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराने होंगे। भारत को जसप्रीत बुमराह से काफी आस रहेगी जिन्होंने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, इंग्लैंड को भी जीत हासिल करने के लिए तेजी से रन बनाने होंगे। हालांकि, उसके पास कल का पूरा दिन होगा।
विज्ञापन
पंत ने राहुल ने जड़े शतक
भारत की दूसरी पारी 364 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों से 370 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए दूसरी पारी में पंत और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की जिससे टीम इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। हालांकि, पंत और राहुल के पवेलियन लौटने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई और निचले क्रम के बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके।भारत ने चौथे दिन दो विकेट पर 90 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम ने शुरुआत में ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पंत और राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। टी ब्रेक से पहले भारत ने पंत का विकेट गंवाया जो 118 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल पारी को संभाल रहे, लेकिन वह भी 137 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल के पवेलियन लौटती ही भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगे।
जोश टंग ने अपने एक ही ओवर में भारत को तीन झटके दिए। भारत ने अपने शेष छह विकेट 31 रन पर गंवा दिए। ऐसा ही पहली पारी में भी देखने मिला था जब भारत ने 41 रन पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए थे। पंत और राहुल के अलावा करुण नायर ने 20 और शार्दुल ठाकुर ने 4 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और टंग ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को दो विकेट मिले। वहीं, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।