{"_id":"685780e1d95a5e99250488b4","slug":"ind-vs-eng-1st-test-bumrah-dismisses-root-for-10th-time-in-tests-equals-hazlewood-record-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बुमराह ने बनाया रूट को अपना शिकार, 25 टेस्ट पारियों में 10वीं बार किया आउट; हेजलवुड की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बुमराह ने बनाया रूट को अपना शिकार, 25 टेस्ट पारियों में 10वीं बार किया आउट; हेजलवुड की बराबरी की
Sun, 22 Jun 2025 09:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:35 AM IST
सार
Bumrah vs Joe Root: दूसरे दिन के खेल की समाप्ति से पहले बुमराह ने रूट को अपना शिकार बनाया और इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे, लेकिन इससे पहले ही बुमराह ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
बुमराह बनाम रूट
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के बीच एक बार फिर प्रतिस्पर्धा देखने मिली। रूट के लिए बुमराह का सामना करना आसान नहीं होता और लीड्स के दूसरे दिन ऐसा फिर देखने मिला। दिन के खेल की समाप्ति से पहले बुमराह ने रूट को अपना शिकार बनाया और इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट पहली पारी में 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
बड़ा खतरा बन सकते थे रूट
भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और जैक क्रावली को सस्ते में आउट किया था जो चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े और टीम को संभाला। बुमराह ने फिर डकेट को बोल्ड किया जो 62 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बुमराह ने जो रूट का भी विकेट लिया। बुमराह की गेंद पर रूट स्लिप में करुण नायर को कैच थमा बैठे। रूट भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे, लेकिन इससे पहले ही बुमराह ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

बुमराह सर्वाधिक बार रूट को आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज
बुमराह इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में रूट को सर्वाधिक बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। लाल गेंद के प्रारूप में 25 पारियों में 10 बार बुमराह ने रूट को अपना शिकार बनाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी 31 पारियों में रूट को इतनी ही बार आउट किया है। टेस्ट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के नाम है जिन्होंने 31 पारियों में 11 बार इस इंग्लिश बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: SENA देशों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम को पीछे छोड़ा

टेस्ट में रूट बनाम बुमराह
बुमराह और रूट के बीच टेस्ट क्रिकेट में रोचक जंग देखने मिलती है। दोनों के बीच लाल गेंद के प्रारूप में प्रतिद्वंद्विता कड़ी रहती है, लेकिन बुमराह कई बार रूट को अपना शिकार बनाने में सफल रहे हैं। रूट और बुमराह के बीच टेस्ट में आमने-सामने की बात करें तो 25 पारियों में बुमराह ने रूट को 570 गेंदें खिलाई हैं जिसमें रूट ने 29 के औसत से 290 रन बनाए हैं, जबकि वह 10 बार इस भारतीय तेज गेंदबाज की गेंद पर पवेलियन लौटे हैं।