फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 1st T20: Hardik pandya angry over spectators during match for not returning ball

VIDEO: पहले टी-20 में दर्शकों पर भड़के हार्दिक, गुस्से में लगाई फटकार, जानें पूरा मामला

Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st T20: Hardik pandya angry over spectators during match for not returning ball
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में शुक्रवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया। 

विज्ञापन


हालांकि एकतरफा मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की वजह से टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नाराज हो गए। उन्होंने दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की।  
विज्ञापन


दरअसल मैच के दौरान पांचवें ओवर में अक्षर पटेल के ओवर की पांचवीं गेंद पर बटलर ने मिडविकेट के ओवर से शानदार छक्का जड़ दिया। बटलर द्वारा लगाए गए इस छक्के पर गेंद सीधे दर्शकों के बीच स्टैंड में गिरी। इसके बाद दर्शकों ने गेंद को वापस लौटाने में काफी देरी लगा दी। इसपर बाउंड्री के पास खड़े हार्दिक दर्शकों से गेंद को वापस मांगते दिखे और देरी होने पर नाराज हो गए और इशारों में दर्शकों को फटकार लगा दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




हार्दिक को गुस्सा होते देख दर्शकों ने गेंद वापस कर दी। फिर अंपायर्स ने गेंद को सैनेटाइज किया और मैच वापस शुरू हुआ। 

बात करें मैच की तो पहले टी-20 में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 124 रन बना पाई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 27 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed