फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Test Day-1 Highlights: India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match Scorecard Green Park Stadium

IND vs BAN Day-1: बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, 35 ओवर फेंके गए, आकाश ने रोहित के फैसले को सही साबित किया

Fri, 27 Sep 2024 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Sep 2024 03:25 PM IST
सार

आकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा के तीन तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले को सही साबित किया और दो विकेट झटके और अश्विन को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Day-1 Highlights: India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match Scorecard Green Park Stadium
कानपुर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भारी बारिश की वजह से अंपायर ने पहले दिन के खेल को जल्द समाप्त करने की घोषणा की है। देर रात भारी बारिश की वजह से आज खेल की शुरुआत भी एक घंटे की देरी से हुई थी। टॉस नौ बजे की जगह सुबह 10 बजे हुआ था। वहीं, मैच शुरू सुबह साढ़े नौ बजे की जगह सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं था, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दो बदलाव किए थे। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह खालिह अहमद और तैजुल इस्लाम को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। टेस्ट के दूसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, तीसरे दिन से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

IND vs BAN Test Day-1 Highlights: India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match Scorecard Green Park Stadium
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN Test Day-1 Highlights: India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match Scorecard Green Park Stadium
अश्विन - फोटो : BCCI
फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा के तीन तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले को सही साबित किया और दो विकेट झटके और अश्विन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

IND vs BAN Test Day-1 Highlights: India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Match Scorecard Green Park Stadium
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
इस टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कानपुर में यह 24वां टेस्ट है और ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब यहां किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी हो। इससे पहले ऐसा 60 साल पहले 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यह फैसला किया था। तब टीम इंडिया के कप्तान मनसूर अली खान पटौदी रहे थे। उन्होंने कानपुर में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed