फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Sanju Samson hits 5 sixes in an over of Rishad Hossain, emotional celebration T20I hundred Video

IND vs BAN VIDEO: ऐसा न होता तो सैमसन एक ओवर में लगा देते छह छक्के, देखें वीडियो; शतक के बाद इस तरह मनाया जश्न

Sun, 13 Oct 2024 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

उन्होंने रिस्ट स्पिनर रिशाद हुसैन की भी जमकर धुनाई की। भारतीय पारी के 10वें ओवर में सैमसन ने उन्हें लगातार पांच छक्के लगाए। ओवर की शुरुआत डॉट गेंद के साथ हुई थी।

विज्ञापन
IND vs BAN: Sanju Samson hits 5 sixes in an over of Rishad Hossain, emotional celebration T20I hundred Video
संजू सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों पर पचास रन पूरे किए और फिर अगली 18 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। 
विज्ञापन

IND vs BAN: Sanju Samson hits 5 sixes in an over of Rishad Hossain, emotional celebration T20I hundred Video
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
इसी कड़ी में उन्होंने रिस्ट स्पिनर रिशाद हुसैन की भी जमकर धुनाई की। भारतीय पारी के 10वें ओवर में सैमसन ने उन्हें लगातार पांच छक्के लगाए। ओवर की शुरुआत डॉट गेंद के साथ हुई। हालांकि, सैमसन इस गेंद को भी बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन गेंद जाकर पैड पर लगी। इसके बाद सैमसन ने बीस्ट मोड अपनाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने रिशाद के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर सैमसन ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। चौथी गेंद पर भी सैमसन ने गेंदबाज के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। पांचवीं गेंद भी उसी दिशा में गई, जबकि आखिरी गेंद पर सैमसन ने डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN: Sanju Samson hits 5 sixes in an over of Rishad Hossain, emotional celebration T20I hundred Video
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन ने बनाया पहला टी20 शतक
सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय बल्लेबाज या टीम द्वारा एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त दूसरे बन गए। उन्होंने 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा की जोड़ी द्वारा एक ओवर में बटोरे गए रन (30) के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके अलावा रिंकू सिंह और रोहित शर्मा की जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के करीम जनत के खिलाफ 36 रन बनाए थे, जबकि युवराज सिंह ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 36 रन बटोरे थे। 

सैमसन ने सिर्फ 40 गेंदों पर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। अपनी 47 गेंद पर 111 रन की पारी में उन्होंने 11 चौके और आठ छक्के लगाए। सैमसन ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को दूसरे ही ओवर में लगातार चार चौके भी जड़े। इसके अलावा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान को बैकफुट पर जाकर छक्का जड़ा। शतक लगाने के बाद सैमसन ने खास तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने अपने बाइसेप्स दिखाकर अपनी बाजुओं की ताकत दिखाई। इसकी तस्वीर और वीडियो भी सामने आया है। आखिर में हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में 47 और रियान पराग ने 13 गेंद में 34 रन बनाए दोनों ने चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed