फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: After Greater Noida ind vs ban test match was called off despite no rain on the third day

IND vs BAN: ग्रेनो के बाद कानपुर में भी खुली अव्यवस्थाओं की पोल, तीसरे दिन बारिश नहीं होने के बावजूद खेल रद्द

Sun, 29 Sep 2024 08:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

दूसरे टेस्ट में अब तक आठ सत्र का खेल नहीं हुआ है। तीसरे दिन खेल की उम्मीद थी। रविवार होने के कारण टिकटों की बिक्री भी हो गई थी। मौसम खुशनुमा देख बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम भी पहुंच गए, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs BAN: After Greater Noida ind vs ban test match was called off despite no rain on the third day
कानपुर स्टेडियम - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया। इससे पहले दूसरे दिन बारिश के चलते खेल नहीं हो सका था। हैरानी की बात यह है कि तीसरे दिन एक भी बूंद नहीं गिरी। यहां तक कि धूप भी खिली लेकिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को खेलने के लायक नहीं बनाया जा सका। यह पहला मौका नहीं है जब बारिश टेस्ट मैच की विलेन बनी है। हाल ही में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए आई थीं। हालांकि, बारिश की वजह से यह मुकाबला एक गेंद खेले बिना रद्द हो गया था। इस दौरान भी अव्यवस्थाओं के कारण मैदान को सुखाया नहीं जा सका था। अब यही हाल कानपुर का भी है।
विज्ञापन

निराश हुए बड़ी संख्या में दर्शक
दूसरे टेस्ट में अब तक आठ सत्र का खेल नहीं हुआ है। तीसरे दिन खेल की उम्मीद थी। रविवार होने के कारण टिकटों की बिक्री भी हो गई थी। मौसम खुशनुमा देख बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम भी पहुंच गए, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। शनिवार की रात हुई बारिश के चलते मैदान पर बिछे कवर पर पानी भर गया। सुबह बारिश नहीं हुई। इसके बाद कवर को हटा दिया गया। कुछ देर बाद पिच के कवर भी हटा दिए गए। सुबह 10 बजे अंपायर रिचर्ड कैटलबरो और क्रिस ब्राउन ने निरीक्षण किया। दोनों ने मैदान के कई हिस्से गीले पाए। अंपायरों ने अगला निरीक्षण दोपहर 12 बजे रखा। इस दौरान लगा कि खेल हो जाएगा, क्योंकि बादल साफ हो चुके थे। मैदान को सुखाने के लिए तीन सुपर सॉपर और सौ से अधिक कर्मियों को लगाया, लेकिन इसे सुखाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिली धूप के बीच रद्द हुआ खेल
अंपायरों ने तीसरा निरीक्षण दो बजे रखा। इस दौरान मैदान पर धूप खिली हुई थी और पिच भी हरी दिख रही थी, लेकिन दोनों अंपायरों ने इस निरीक्षण के बाद तीसरे दिन के खेल को रद्द करने का फैसला लिया। यहां प्रशंसकों को काफी निराशा हुई। अंपायरों ने गेंदबाजी के छोर को खेलने लायक नहीं पाया, जिसके चलते उन्होंने खेल का जोखिम नहीं लिया। पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान के कई हिस्सों को सुखाया नहीं जा सका। हैरानी की बात यह रही कि बारिश के दौरान पूरे मैदान को ढका गया। बावजूद इसके मैदान काफी गीला हो गया।
विज्ञापन

टेस्ट ड्रॉ रहने पर WTC में होगा नुकसान
तीन दिन खेल नहीं होने के कारण इस टेस्ट मैच में परिणाम की संभावनाएं काफी कम हैं। टेस्ट ड्रॉ समाप्त होने की स्थिति में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नुकसान उठाना पड़ेगा। बांग्लादेश से दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीतने पर भारत का टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान और मजबूत होता, लेकिन टेस्ट ड्रॉ रहने से उसे नुकसान उठाना होगा। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए भारत को आगामी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रृंखला हर हालत में जीतनी होंगी।

मेहमान टीम के कप्तान ने जताई निराशा
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतों ने भी तीसरे दिन का खेल नहीं होने पर निराशा जताई। शांतों ने कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर निश्चितरूप से यह निराशाजनक स्थिति है, लेकिन हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है। शांतो ने कहा, विकेट अच्छा है, लेकिन चुनौती यह है कि खेल बारिश के कारण नहीं हो रहा है। उन्हें लगता है कि जब खेल शुरू होगा तो इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा, क्योंकि इसे लंबे समय से धूप नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed