फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS WC 2023: Babar Azam reacted on India loss, teased fans? What did Wasim Akram Shoaib Akhtar say?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की जीत पर बाबर आजम ने दी प्रतिक्रिया, भारतीय फैंस को चिढ़ाया! वसीम-शोएब ने क्या कहा?

Mon, 20 Nov 2023 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

पाकिस्तान की ओर से और भी कई क्रिकेटर्स ने रिएक्ट किया है। स्विंग के किंग वसीम अकरम ने लिखा- विश्व चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई।

विज्ञापन
IND vs AUS WC 2023: Babar Azam reacted on India loss, teased fans? What did Wasim Akram Shoaib Akhtar say?
बाबर, वसीम और शोएब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कंगारुओं ने छह विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही भारत के लगातार 10 जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी फाइनल मैच के बाद पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट कर लिखा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बधाई! क्या कमांडिंग परफॉर्मेंस किया फाइनल में।
विज्ञापन


Babar Azam congratulates AUS

वहीं पाकिस्तान की ओर से और भी कई क्रिकेटर्स ने रिएक्ट किया है। स्विंग के किंग वसीम अकरम ने लिखा- विश्व चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई। ऑसी ऑसी ऑसी ओए ओए ओए। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने शनायरा को टैग किया है। दरअसल शनायरा वसीम अकरम की पत्नी हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शोएब अख्तर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप छठी बार जीत लिया है। 1987 से जीतते आ रहे हैं। ये टीम कुछ न कुछ तो करती है तभी इतने विश्व कप जीतती है। हिंदुस्तान फाइनल तक बाइलक नहीं पहुंचा, अच्छा खेलकर पहुंचा था। टीम इंडिया लड़कर पहुंची, लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची थी। विकेट को देखकर मुझे अफसोस हुआ। मुझे ऐसा लगा कि फाइनल के लिए और बेहतर विकेट हो सकती थी। विकेट थोड़ा तेज होता या बाउंस होता, अगर आप लाल वाली मिट्टी पर मैच करा देते तो टॉस पर इतना निर्भर नहीं होना पड़ता। टॉस जैसे ही आप हारे तो आपने सोचा कि हम स्पिनर को लगाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को फंसा लेंगे, जो कि नहीं हो सका। मुझे टीम इंडिया की अप्रोच अच्छी नहीं लगी। भारत वर्ल्ड कप हार चुका है। अगर कोई था जो उन्हें रोक सकता था, तो वह ऑस्ट्रेलिया ही थी, जिन्होंने रोक दिया है। 
विज्ञापन

वकार यूनिस ने भी ऑस्ट्रेलिया की जीत पर जश्न मनाया है। उन्होंने लिखा- आपको पहले भी कहा था। पैट कमिंस और उनकी टीम के साथियों को बधाई। ऑसी ऑसी ऑसी ओए ओए ओए।

कामरान अकमल ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया टीम को बधाई इतनी दृढ़ता से विश्व कप जीतने पर। यह विश्व कप आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अंत में आप लोग चैंपियन हैं। हार्ड लक टीम इंडिया। आप लोगों ने इस विश्व कप के दौरान उत्कृष्ट क्रिकेट खेला।

वहीं, मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट कर लिखा- पूरे विश्व कप में भारत ने जिस तरह से क्रिकेट खेला वह अद्भुत था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में बेहतरीन क्रिकेट खेली। ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व चैंपियन बनने पर बधाई।

पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने लिखा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत-बहुत बधाई विश्व कप खिताब जीतने पर। निश्चित रूप से फाइनल के दिन बेहतर टीम बनकर निकली। भारत की किस्मत खराब थी, लेकिन टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने लिखा- - टीम ऑस्ट्रेलिया जीत की हकदार है। टीम इंडिया ने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि टीम ऑस्ट्रेलिया दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है और उन्होंने फाइनल में एक बार फिर यह साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed