{"_id":"5bf3ba59bdec2265a1062d2a","slug":"ind-vs-aus-team-india-announced-for-first-t-20-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया का एलान, विकेटकीपर धोनी की कमी पूरी करेंगे ऋषभ पंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया का एलान, विकेटकीपर धोनी की कमी पूरी करेंगे ऋषभ पंत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे तो रोहित के पास उपकप्तानी का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए 15 टी-20 मुकाबलों के इतिहास की बात करें तो यह पहला मौका होगा जब अंतिम-11 में एमएस धोनी नहीं होंगे। ऐसे में युवा ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में लिए गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 में टीम में शामिल बल्लेबाज मनीष पांडे और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अंतिम बारह में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
We've announced our 12 for the 1st T20I against Australia at The Gabba #TeamIndia pic.twitter.com/c6boLtieGf
— BCCI (@BCCI) November 20, 2018
तेज गेंदबाज उमेश यादव और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इन खिलाड़ी को भी गाबा ब्रिसबेन में होने वाले पहले टी-20 में जगह नहीं मिल पाई।
ब्रिसबेन टी-20 के लिए 12 सदस्यीय टीम का एलान:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल