फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs AUS Rohit Sharma Talks About Pitch After Defeat In Indore Test Against Australia

IND vs AUS: क्या मजेदार बनाने के लिए तीन दिन में टेस्ट हार गई टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने दिया अजीबोगरीब बयान

Fri, 03 Mar 2023 06:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Mar 2023 06:31 PM IST
सार

लगातार तीसरा टेस्ट मैच तीन दिन में समाप्त हो गया। इससे पहले नागपुर और दिल्ली में भी खेला गया टेस्ट मैच तीन दिनों में ही खत्म हो गया था। इंदौर की पिच को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
IND Vs AUS Rohit Sharma Talks About Pitch After Defeat In Indore Test Against Australia
हार के बाद रोहित शर्मा का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में हार गई है। मेहमान टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। लगातार तीसरा टेस्ट मैच तीन दिन में समाप्त हो गया। इससे पहले नागपुर और दिल्ली में भी खेला गया टेस्ट मैच तीन दिनों में ही खत्म हो गया था। इंदौर की पिच को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद एक अजीबोगरीब बयान दिया।
विज्ञापन


रोहित ने कहा कि हम टेस्ट मैच को मजेदार बना रहे थे। उनके इस बयान पर कुछ लोग आपत्ति भी जता रहे हैं। एक तरफ टीम इंडिया मैच हार गई और दूसरी ओर रोहित यह कहते हैं कि वह मैच को मजेदार बना रहे थे। हिटमैन ने मैच समाप्त होने के बाद कहा, ''भारत के बाहर भी अब पांच दिन तक टेस्ट मैच नहीं चल पा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला तीन दिन में ही समाप्त हो गया। पाकिस्तान में तो लोग टेस्ट मैच को बोरिंग कहते हैं। हम इसे मजेदार बना रहे हैं।"
विज्ञापन


'ऐसी पिच पर खेलना सामूहिक फैसला था'
रोहित ने इंदौर की पिच को लेकर कहा, ''इस तरह की पिच पर खेलना टीम प्रबंधन का सामूहिक फैसला था। हमें यह पता था कि बल्लेबाजों के लिए यहां कठिनाई होने वाली है, लेकिन चुनौती के लिए तैयार हैं।'' भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिए थे। उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 75 रन की बढ़त बनाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पिच को लेकर कुछ ज्यादा ही बात हो रही'
जब पिच को लेकर रोहित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''पता नहीं क्यों भारत में पिच को लेकर इतनी बातें क्यों करते हैं। मुझे इस बारे में क्यों नहीं पूछा जाता कि नाथन लियोन ने कितनी अच्छी गेंदबाजी की। चेतेश्वर पुजारा और उस्मान ख्वाजा ने तो अच्छी बल्लेबाजी की। हम पिच को लेकर कुछ ज्यादा ही बात कर रहे हैं। इस तरह की पिच पर आपको श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज चाहिए जो तेजी से रन बनाए। इस तरह के कैमियो की आपको आवश्यकता होती है।'' अय्यर ने दूसरी पारी में 27 गेंद पर तेजी से 26 रन बनाए थे। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए थे।


अहमदाबाद में भी होगी ऐसी ही पिच
रोहित ने कहा कि हमें पिच बदलने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय कप्तान ने कहा, ''ऐसी पिचों पर हम लगातार जीत रहे हैं तो बदलाव क्यों करना।'' रोहित के इस बात से यह अंदाजा हो गया कि अहमदाबाद में भी स्पिन पिच ही देखने को मिलेगी। भारत ने घरेलू मैदान पर 15 लगातार सीरीज में जीत हासिल की है। वह मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भी जीत सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed